Video: महाराष्ट्र में गर्भवती महिला गार्ड को बेरहमी से पीटा, जमीन पर पटक कर घसीटा, वीडियो वायरल
पूर्व सरपंच और उसके साथियों पर आरोप है कि उन्होंने गर्भवती वन रक्षक और उसके पति के साथ जमकर मारपीट की. इतना ही नहीं गर्भवती महिला को जमीन पर पटकर घसीटा भी गया है.
महाराष्ट्र, 19 जनवरी: सतारा (Satara) में एक व्यक्ति और उसकी पत्नी को एक गर्भवती महिला गार्ड (Pregnant woman forest guard) की पिटाई (Beaten) करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पूर्व सरपंच और उसके साथियों पर आरोप है कि उन्होंने गर्भवती वन रक्षक और उसके पति के साथ जमकर मारपीट की. इतना ही नहीं गर्भवती महिला को जमीन पर पटकर घसीटा भी गया है. राज्य महिला आयोग ने मामले पर संज्ञान लेते हुए सतारा एसपी से रिपोर्ट मांगी है. वहीं पुलिस ने पूर्व सरपंच समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.
The accused has been arrested this morning and will face the law at its strictest. Such acts will not be tolerated. https://t.co/04shu6ahiz
— Aaditya Thackeray (@AUThackeray) January 20, 2022
सतारा की पीड़िता महिला वन रक्षक सिंधु सनप ने के मुताबिक जब से उसने यहां नौकरी शुरू की है तो पलसवाड़े गांव का पूर्व सरपंच उसे धमका कर पैसों की मांग करने लगा. जब उसने पैसे नहीं दिए तो 19 जनवरी को काम से लौटते वक्त उसने वन रक्षक सिंधु और उसके पति पर हमला कर दिया.सिंधु ने बताया कि उसके पति को चप्पलों से पीटा गया है. वहीं इस मामले पर आदित्य ठाकरे ने भी संज्ञान लिया है. उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
सतारा के SP अजय कुमार बंसल ने बताया, "गर्भवती फोरेस्ट रेंजर की मेडिकल जांच की जा रही है। मामले में अगर भ्रूण को कोई नुकसान पहुंचता है तो आगे की कार्रवाई मैं इसे भी शामिल किया जाएगा।"
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 20, 2022
महाराष्ट्र (सातारा): 3 महीने पहले मैंने वहां ज्वाइन किया है, मेरी ज्वाइनिंग के बाद से वे (पूर्व सरपंच) मुझे धमकी देते थे, मुझसे पैसे मांगते थे। काम से लौटते समय (कल- 19 जनवरी), उन्होंने मेरे साथ मारपीट की, मेरे पति को चप्पलों से पीटा: फोरेस्ट रेंजर सिंधु सनप, पीड़िता pic.twitter.com/DA94TVnnGS
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 20, 2022
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 20, 2022 01:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

