देश

Maharashtra Police Recruitment 2024: महाराष्ट्र पुलिस विभाग में बड़ी भर्ती, दिसंबर में मुंबई समेत राज्य भर में इतने हजार पद फिर भरे जाएंगे

महाराष्ट्र के कुछ जिलों में हाल के दिनों में पुलिस भर्ती हुई. जिसमें कैर 35 हजार पद भरे गये. इस भर्ती में असफल रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. सरकार एक बार फिर से प्रदेश में खाली पुलिस पदों को भर्ती करने जा रही है.

Maharashtra Police Recruitment 2024: महाराष्ट्र पुलिस विभाग में बड़ी भर्ती, दिसंबर में मुंबई समेत राज्य भर में इतने हजार पद फिर भरे जाएंगे
Credit-Twitter

Maharashtra Police Recruitment 2024: महाराष्ट्र के कुछ जिलों में हाल के दिनों में पुलिस भर्ती हुई. जिसमें कैर 35 हजार पद भरे गये. इस भर्ती में असफल रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. सरकार एक बार फिर से प्रदेश में खाली पुलिस पदों को भर्ती करने जा रही है. जिसमें असफल युवकों एक बार फिर से पुलिस बल में शामिल होने का मौका मिलेगा. जानकारी के अनुसार दिसंबर माह में राज्य में साढ़े सात हजार तो वहीं मुंबई के लिए 1200 पुलिस पदों पर भर्ती होने जा रही है.

दरअसल राज्य सरकार ने 2022 में पुलिस भर्ती की घोषणा की थी. फिर 2023 में राज्य में पुलिस भर्ती प्रक्रिया लागू की गई. प्रदेश में एक बार फिर पुलिस भर्ती को लेकर घोषणा हुई हैं. जिस भर्ती के तहत अब दिसंबर में फिर से पुलिस की भर्ती होगी इस भर्ती में साढ़े सात हजार पदों पर भर्तियां की जाएंगी. मुंबई के लिए बारह सौ पद भरे जाने वाले हैं. दरअसल कोरोना की वजह से प्रदेश में पुलिस भर्ती रोक दी गई थी. यह भी पढ़े: Maharashtra Police Recruitment 2024: राज्य में 19 जून से पुलिस भर्ती, 17 हजार 471 पदों के लिए 17 लाख आवेदन पहुंचे

पुलिस बल में कमी को देखते हुए सरकार ने राज्य में 2 वर्षों में 35 हजार पदों के लिए भर्ती निकली. लेकिन भर्ती को उचित रिस्पांस नहीं मिलने के कारण दिसंबर में साढ़े सात हजार पदों पर एक बार फिर से सेदोबारा भर्ती होने जा रही है.

इन जिलों में होगी परीक्षा:

मुंबई समेत महाराष्ट्र में पुलिस के लिए होने वाली भर्ती के लिए फिलहाल 25 जिलों में पुलिस कांस्टेबल, आठ जिलों में ड्राइवर कांस्टेबल और पांच जिलों में बैंडमैन के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की गई है. अन्य जिलों में यह भर्ती प्रक्रिया सितंबर तक पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं. इस भर्ती के पूरा होने के बाद राज्य में नई भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी. इसके साथ ही राज्य में पुलिस ट्रेनिंग सेंटर की क्षमता भी बढ़ाई जाएगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 20, 2024 02:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).