Shivaji Maharaj Statue Collapse: शिवाजी की प्रतिमा गिरने के मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्ट्रक्चरल कंसल्टेंट चेतन पाटिल कोल्हापुर से गिरफ्तार
मलावन में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरने के मामले में प्रदेश में बवाल मचा हुआ है. विपक्ष शिंदे और फडणवीस सरकार को घरने में लगी हैं. लोगों के विरोध प्रदर्शन के बीच महाराष्ट्र पुलिस ने मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए कंसल्टेंट अरेस्ट चेतन पाटिल को गिरफ्तार कर लिया है
Shivaji Maharaj Statue Collapse: महाराष्ट्र के मलावन में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरने के मामले में प्रदेश में बवाल मचा हुआ है. विपक्ष शिंदे और फडणवीस सरकार को घरने में लगी हैं. लोगों के विरोध प्रदर्शन के बीच महाराष्ट्र पुलिस ने मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए कंसल्टेंट अरेस्ट चेतन पाटिल (Chetan Patil) को गिरफ्तार कर लिया है.
मामले में कोल्हापुर पुलिस की स्थानीय अपराध शाखा की एक टीम ने कल रात करीब 12.30 बजे चेतन पाटिल का पता लगाने के बाद उसे हिरासत में लिया. जिसके बाद उसे सिंधुदुर्ग की मालवान पुलिस को सौंप दिया. सिंधुदुर्ग पुलिस को सौंपें जाने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया . यह भी पढ़े: छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा ढहने पर बवाल! 2017 की सरकारी नीति की अनदेखी, आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी
स्ट्रक्चरल कंसल्टेंट चेतन पाटिल कोलापुर से गिरफ्तार
#UPDATE | Maharashtra | Police have arrested a contractor in the case of Chhatrapati Shivaji Maharaj's statue collapsed in Malvan, Sindhudurg. The accused Chetan Patil has been arrested. According to Sindhudurg Police, the arrest has been made from Kolhapur. The local crime… https://t.co/bh7NjRwbw8
— ANI (@ANI) August 30, 2024
जानें सीएम एकनाथ शिंदे ने क्या कहा:
इससे पहले मालवन के राजकोट किले में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा ढहने पर बढ़ते विवाद के बीच, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने गुरुवार को कहा कि वह मराठा योद्धा के पैरों पर सिर रखकर 100 बार माफी मांगने को तैयार हैं.
शिंदे का यह बयान उप मुख्यमंत्री अजित पवार द्वारा उनकी चल रही 'जन सम्मान यात्रा' के दौरान मूर्ति ढहने पर माफी मांगने के एक दिन बाद आया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 30, 2024 09:31 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

