महाराष्ट्र में इंसानियत हुई शर्मसार, 8 वर्षीय बेटी से रेप के आरोप में पिता गिरफ्तार
खबरों के अनुसार मामला सोलापुर केमाढा तहसील की है. बेटी के साथ यौन शोषण करने के आरोप में पीड़िता की मां द्वारा स्थानीय पुलिस स्टेशन माढा में पति के खिलाफ रेप का मामला दर्ज करवाए जाने के बाद पुलिस आरोपी को गिरफ्तार किया है.
मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) के सोलापुर से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है. यहां एक बाप ने अपनी 8 साल की बेटी से पिछले दो साल से रेप कर रहा था. वह बच्ची के साथ उस समय यौन शोषण करता था. जब परिवार वाले घर से कही बाहर होते थे या फिर रात में सो जाते थे. उस समय वह उसके साथ रेप करने के बाद धमकी देते हुए उसे किसी से कुछ भी नहीं बताने कहता था. लेकिन पिछले हफ्ते बच्ची ने जब मां से इसके बारे में सब बाते बताई तो मां ने पति के खिलाफ पुलिस स्टेशन में रेप का मामल दर्ज करवाई.
खबरों के अनुसार बेटी के साथ यौन शोषण करने वाले आरोपी की उम्र करीब 35 साल बताई जा रही है. जो घर में अपनी ही बेटी के साथ इस तरफ की घिनौनी हरकत करता था. लेकिन पुलिस स्टेशन में उसके खिलाफ मामला दर्ज किये जाने के बाद स्थानीय पुलिस उसे दो मार्च को गिरफ्तार किया. यह भी पढ़े: सीरियल रेपिस्ट ने मां को इलेक्ट्रिक तार से बांधा, उसके सामने 17 वर्षीय बेटी और 11 वर्षीय बेटे का किया बलात्कार
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहत उसके खिलाफ कई अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. जिससे पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा. वहीं बच्ची को इलाज के लिए पास के सरकारी अस्पतालमे भर्ती करवाया गया है. जहां पर उसका मेडिकल टेस्ट होने के साथ ही इलाज चल रहा है. बताया जा रहा है बच्ची इस घटना को लेकर पूरी तरह से डरी ही है और किसी से फिलहाल ज्यादा कुछ बात नहीं करना चाहती हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 03, 2020 11:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

