देश

महाराष्ट्र: पत्नी की हत्या करके आत्महत्या का प्रयास करने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

महाराष्ट्र के सियोन इलाके में पत्नी की कथित रूप से हत्या कर आत्महत्या का प्रयास करने वाले 25 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है

महाराष्ट्र: पत्नी की हत्या करके आत्महत्या का प्रयास करने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
प्रतीकात्मक तस्वीर, (फोटो क्रेडिट्स: फाइल फोटो)

मुम्बई: महाराष्ट्र के सियोन इलाके में पत्नी की कथित रूप से हत्या कर आत्महत्या का प्रयास करने वाले 25 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. एक अधिकारी ने कहा कि संजय (Sanjay) और उसकी पत्नी सुमन (Suman) झारखंड के रहने वाले हैं और 11 महीने पहले उनकी शादी हुई थी, लेकिन संजय की शराब की लत के कारण दोनों के बीच झगड़ा रहता था.

अधिकारी ने कहा, "संजय ने रविवार को एक झगड़े के बाद सुमन की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मामला मंगलवार को उस समय सामने आया जब कुछ पड़ोसियों ने पुलिस को सियोन के शास्त्री नगर इलाके की एक चॉल में दंपत्ति के कमरे से बदबू आने के बारे में बताया." यह भी पढ़े: बेरोजगार व्यक्ति ने पत्नी की हत्या कर की खुदकुशी, दोनों ने 15 जनवरी को अलग होने का लिया था फैसला

अधिकारी ने कहा, "हम जब उनके घर पहुंचे तो महिला मृत मिली और पुरुष उसके नजदीक बेहोशी की हालत में मिला। उसके सिर पर चोट के निशान थे। महिला की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि उसकी मौत अंदरूनी चोटों की वजह से हुई. संजय ने उसकी हत्या और आत्महत्या करने की बात कबूल की.

(The above story first appeared on LatestLY on May 25, 2019 06:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).