Maharashtra: जबरन वसूली के मामलों में मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह को निलंबित करने की प्रक्रिया शुरू

महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई पुलिस के पूर्व आयुक्त परमबीर सिंह और एक अन्य पुलिस अधिकारी का नाम जबरन वसूली के मामलों में आरोपी के तौर पर दर्ज होने के बाद उन्हें निलंबित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी.

मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह (Photo Credit ANI)

मुंबई, 13 नवंबर: महाराष्ट्र (Maharashtra) सरकार ने मुंबई पुलिस के पूर्व आयुक्त परमबीर सिंह (Parambir Singh) और एक अन्य पुलिस अधिकारी का नाम जबरन वसूली के मामलों में आरोपी के तौर पर दर्ज होने के बाद उन्हें निलंबित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ने कुछ दिन पहले राज्य के गृह विभाग को प्रस्ताव भेजा था जिसके बाद प्रक्रिया शुरू हुई. मुंबई के पूर्व पुलिस प्रमुख परमबीर सिंह के खिलाफ तीसरा गैर जमानती वारंट जारी

डीजीपी संजय पांडेय ने सितंबर में कथित जबरन वसूली के मामलों में आरोपी सिंह और अन्य पुलिस अधिकारियों को निलंबित करने के लिए प्रस्ताव भेजा था, लेकिन गृह विभाग ने प्रत्येक आरोपी की भूमिका के बारे में विशिष्ट जानकारी मांगी.गृह विभाग के अधिकारी ने बताया कि डीजीपी कार्यालय ने इस सप्ताह एक नया प्रस्ताव भेजा था. उन्होंने कहा कि विभाग परमबीर सिंह और पुलिस उपायुक्त स्तर के एक अधिकारी के निलंबन पर विचार कर रहा है.

एक मजिस्ट्रेट अदालत ने यहां मरीन ड्राइव थाने में दर्ज जबरन वसूली के मामले में सिंह के खिलाफ गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी किया था. रियल इस्टेट कारोबारी श्यामसुंदर अग्रवाल ने यह मामला दर्ज कराया था.यह सिंह के खिलाफ जारी तीसरा गैर-जमानती वारंट था. इससे पहले अदालतों ने मुंबई के गोरेगांव तथा पड़ोस के ठाणे में सिंह के खिलाफ दर्ज जबरन वसूली के मामलों में वारंट जारी किये थे.भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी परमबीर सिंह को इस साल मार्च में मुंबई पुलिस आयुक्त के पद से हटाया गया था.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Fact Check: गिरीश महाजन पर बरसने वाली महिला 'बिग बॉस' फेम पूजा मिश्रा नहीं हैं; जानें मुंबई ट्रैफिक जाम के वायरल वीडियो का सच

Amravati S*x Scandal: मुख्य आरोपी अयान शेख का शहर में निकाला गया जुलूस, पुलिस ने शुरू की डिजिटल साक्ष्यों की तलाश (Watch Video)