देश

Maharashtra Ladli Bahin Yojana 2024: खुशखबरी! मुख्यमंत्री लाडली बहन योजना की दूसरी किस्त इस तारीख को होगी जारी, जानें डेट

महाराष्ट्र सरकार ने लाडली बहन योजना के तहत, 1500 रुपये दे रही हैं. आवदेन करने के बाद खबर है कि पहली क़िस्त के बाद दूसरी क़िस्त सरकार इस महीने जारी करने जा रही है.

Maharashtra Ladli Bahin Yojana 2024: खुशखबरी! मुख्यमंत्री लाडली बहन योजना की दूसरी किस्त इस तारीख को होगी जारी, जानें डेट
‘Ladki Bahin Yojana’ (img: TW)

Maharashtra Ladli Bahin Yojana 2024:  महाराष्ट्र की शिंदे सरकार ने राज्य की महिलाओं को वित्तीय सहायता और अन्य लाभ प्रदान करने के लिए लाडली बहन योजना शुरू की है. इस योजना के तहत, 1500 रुपये की वित्तीय सहायता सीधे चयनित महिला नागरिक के बैंक खाते में स्थानांतरित किए जायेंगे. इस योजना की मदद से उन सभी महिला नागरिकों को वित्तीय सहायता दी जाएगी जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं. सरकार द्वारा यह योजना तहत सरकार का राज्य भर में लगभग 1 करोड़ महिलाओं को लाभ पहुंचाना है.

सरकार द्वारा जून महीने में इस योजना की घोषणा करने के बाद जुलाई महीने से पैसे देने का ऐलान हुआ. जिस ऐलान के बाद दो महीने की पहली क़िस्त 3 तीन हजार रुपये आ चुके हैं. वहीं आवेदन करने वाली हजारों महिलाकों को इंतेजार हैं कि महाराष्ट्र सरकार दूसरी क़िस्त कब जारी करेगी. यह भी  पढ़े: Maharashtra Ladli Behna Yojana 2024: मुख्यमंत्री लाड़ली बहन योजना के तहत अब तक 72 लाख से ज्यादा आवेदन आएं,महिला व बालकल्याण मंत्री अदिती तटकरे ने दी जानकारी

इस महीन में जारी हो सकती है दूसरी क़िस्त:

जानकारी के अनुसार दो महीने की पहली क़िस्त जारी करने के बाद महाराष्ट्र सरकार दूसरी क़िस्त  इस महीने यानी सितम्बर में जारी कर सकती है. सरकार दूसरी क़िस्त जारी करती है तो जिन महिलों को दो महीने का तीन हजार रुपये मिल चुके हैं. उन्हें एक महीने का सितम्बर महीने का पैसा आएगा. हालांकि सरकार की तरफ से तारीख का ऐलान नहीं हुआ है.  वहीं जिन महिलों को एक भी क़िस्त नहीं आया है. उन्हें  जुलाई से सितंबर तक तीन महीने का एक साथ 45 सौ रुपये आ सकते हैं.

अभी भी महिलाएं कर सकती है आवेदन:

जिन महिलाओं की उम्र 21 से 65 वर्ष हैं.  वे महिलाएं अभी भीआवेदन कर सकती है. महाराष्ट्र सरकार ने पहले आवेदन करने की अंतिम तारीख 31 अगस्त रखा था. लेकिन जिस तारीख को बढ़ाकर 30 सितम्बर कर दिया है. यानी आवेदन करने की तारीख अभी भी चार दिन बाकी है. ऐसे में  जो महिलाएं इस योजना का लाभ पाना चाहती है. वो लाडकी बहन योजना की अधिकारिक वेबसाइड  https://ladakibahin.maharashtra.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकती है.

21 से 65 वर्ष आयु के लिए यह स्कीम है:

‘मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिण योजना’ के तहत 21 से 65 वर्ष आयु की उन पात्र महिलाओं के बैंक खातों में 1,500 रुपये हस्तांतरित किए जाने की योजना है, जिनके परिवार की आय 2.5 लाख रुपये से कम है.  इस योजना की घोषणा राज्य के बजट में की गई थी. इस योजना के तहत एक घर में दो महिलाएं इस योजना का का लाभ पाने के लिए आवेदन कर सकती है.

आवेदन के लिए जरूरी डाक्यूमेंट्स:

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक खाते का विवरण (बैंक पासबुक)
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

    आवेदन के बाद दस्तावेजों की होगी हैं जांच:

आवेदन करने के बाद दस्तावेज के जांच होगी जांच के करीब एक हफ्ते के अंदर रजिस्टर मोबाइल नंबर पर मैसेज आएगा. जांच में यदि दस्तावेज सही पाए जाते हैं तो आवेदक के मोबाइल नंबर पर  अप्रूव्ड का मैसेज आएगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 26, 2024 03:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).