देश

Sushilatai Patil Dies: नहीं रहीं महाराष्ट्र के पूर्व सीएम शिवाजीराव पाटील निलंगेकर की पत्नी सुशीलाताई, कार्डियक अरेस्ट से 86 साल की उम्र में निधन

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री शिवाजीराव पाटील निलंगेकर की पत्नी सुषीलाताई पाटील का निधन हो गया है. सुशीलाता का निधन रविवार को रात 8:30 बजे कार्डियक अरेस्ट के कारण हुआ. वह 86 वर्ष की थीं.

Sushilatai Patil Dies: नहीं रहीं महाराष्ट्र के पूर्व सीएम शिवाजीराव पाटील निलंगेकर की पत्नी सुशीलाताई, कार्डियक अरेस्ट से 86 साल की उम्र में निधन
(Photo Credits PTI)

Sushilatai Patil Dies: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री शिवाजीराव पाटील निलंगेकर की पत्नी सुषीलाताई पाटील का निधन हो गया है. सुशीलाता का निधन रविवार को रात 8:30 बजे कार्डियक अरेस्ट के कारण हुआ. वह 86 वर्ष की थीं. परिवार के अनुसार उनका इलाज लातूर के एक निजी अस्पताल में चल रहा था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली.

कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के सचिव अशोकराव पाटिल निलंगेकर, शरद पाटिल निलंगेकर और ‘महाराष्ट्र एजुकेशन सोसाइटी’ के अध्यक्ष विजयकुमार पाटिल उनके बेटे हैं. यह भी पढ़े: Tulsi Gowda Passes Away: नहीं रहीं पद्मश्री से सम्मानित वृक्ष माता तुलसी गौड़ा, 86 साल की उम्र में निधन, PM मोदी ने जताया दुख

वह पूर्व बीजेपी सांसद रुपताई पाटिल निलंगेकर की सास और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री संभाजी पाटिल निलंगेकर तथा अरविंद पाटिल निलंगेकर की दादी थीं. उनके निधन से पूरे परिवार में शोक की लहर है और लोग  उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 17, 2025 06:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).