देश

Maharashtra Budget 2025: महाराष्ट्र के वित्त मंत्री अजित पवार ने पेश किया महायुति सरकार का पहला बजट, यहां देखें घोषणाओं का LIVE विवरण

हाराष्ट्र डीप्टी सीएम व प्रदेश के वित्त मंत्री अजित पवार 10 मार्च को दोपहर करीब 2 बजे महायुती सरकार का पहला और अपना 11 वां बजट पेश किया हैं. सरकर द्वारा पेश किए गए बजट में प्रदेश के विकास के साथ ही किसनों, महिलाओं, समेत आम लोगों के लिए विशेष प्रावधान हैं.

Maharashtra Budget 2025: महाराष्ट्र के वित्त मंत्री अजित पवार ने पेश किया महायुति सरकार का पहला बजट, यहां देखें घोषणाओं का LIVE विवरण
(Photo Credits NCP)

Maharashtra Budget 2025-26: महाराष्ट्र डीप्टी सीएम व प्रदेश के वित्त मंत्री अजित पवार 10 मार्च को दोपहर करीब 2 बजे महायुती सरकार  का पहला और अपना 11 वां बजट पेश किया हैं. सरकर द्वारा पेश किए गए बजट में प्रदेश के विकास के साथ ही किसनों, महिलाओं, समेत आम लोगों के लिए विशेष प्रावधान हैं. फिलहाल बजट में प्रदेश की जनता के लिए क्या है. अजित पवार एक-एक करके विवरण दे रहे हैं.

अजित पवार ने  महराष्ट्र विधानसभा में बजट पेश  से पहले प्रधानमंत्री का धन्यवाद किया. उन्होंने  कहा कि मैं वित्त वर्ष 2025-26 के लिए बजट पेश कर रहा हूं. प्रधानमंत्री के 2047 तक विकसित भारत के सपने को पूरा करने में महाराष्ट्र नंबर वन होगा. वहीं आगे अपने बजट को लेकर कहा कि प्रत्यक्ष विदेशी निवेश में महाराष्ट्र नंबर वन है. दावोस में महाराष्ट्र ने 56 कंपनियों के साथ 15.72 लाख करोड़ रुपए के एमओयू पर हस्ताक्षर किए, जिससे 16 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा. यह भी पढ़े: Karnataka Budget 2025-26: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने 409549 करोड़ रुपये का बजट पेश किया

 

अजीत पवार ने पेश किया बजट:

बजट का विवरण देते हुए पवार ने यह भी कहा कि करीब दो लाख करोड़ के राजकोषीय घाटे और लोकलुभावन चुनाव पूर्व खर्च के कारण, राज्य की वित्तीय स्थिति खराब हो गई है. परिणामस्वरूप, नियोजित व्यय का केवल 70% ही खर्च किया जाएगा, खर्च में 30% की कटौती होगी’.

अजित पवार के नाम बना रिकॉर्ड

उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने महाराष्ट्र विधानसभा में अपना 11वां बजट पेश किया, जिसके बाद वह शेषराव वानखेड़े (13 बार) के बाद सबसे अधिक बार बजट पेश करने वाले दूसरे वित्त मंत्री बन जाएंगे. शेषराव वानखेड़े ने 13 बार बजट पेश किया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 10, 2025 02:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).