देश

Maharashtra FDA: महाराष्ट्र एफडीए का बड़ा एक्शन, मुंबई के इन 5 बड़े क्लबों के फूड लाइसेंस सस्पेंड; जानें नाम और वजह

महाराष्ट्र FDA ने बताया कि 24 से 27 जुलाई के बीच राज्यभर में 81 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया. इनमें 12 संस्थानों को सुधार नोटिस जारी किया गया, जबकि 11 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित किए गए. FDA का कहना है कि यह अभियान सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षित और स्वच्छ भोजन सुनिश्चित करने के लिए आगे भी जारी रहेगा.

Maharashtra FDA: महाराष्ट्र एफडीए का बड़ा एक्शन, मुंबई के इन 5 बड़े क्लबों के फूड लाइसेंस सस्पेंड; जानें नाम और वजह

Mumbai Food Safety News: महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर मुंबई के 5 प्रमुख क्लबों के FSSAI लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं. राज्यभर में चलाए गए विशेष निरीक्षण अभियान के दौरान इन क्लबों में गंभीर स्वच्छता संबंधी खामियां और खाद्य सुरक्षा नियमों का उल्लंघन पाया गया. यह कार्रवाई फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स एक्ट, 2006 के तहत की गई है.

इन 5 क्लबों के लाइसेंस हुए सस्पेंड

FDA द्वारा जिन प्रमुख क्लबों के फूड बिजनेस लाइसेंस निलंबित किए गए हैं, उनके नाम इस प्रकार हैं:

द क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया (The Cricket Club of India - CCI)

आरके जुहू जिमखाना (RK Juhu Gymkhana)

द अपर्णा जुहू जिमखाना (The Aparna Juhu Gymkhana)

MIG क्रिकेट क्लब (MIG Cricket Club)

द विलिंगडन स्पोर्ट्स क्लब (The Willingdon Sports Club)

निरीक्षण में मिलीं गंभीर अनियमितताएं

FDA अधिकारियों के अनुसार, जांच के दौरान इन क्लबों में कई गंभीर खामियां पाई गईं, जिनमें शामिल हैं:

रसोई और स्टोरेज एरिया में कॉकरोच और मक्खियों का संक्रमण

गंदगी और खराब स्वच्छता व्यवस्था

जाम ड्रेनेज सिस्टम

शाकाहारी और मांसाहारी भोजन को अलग-अलग न रखना

एक्सपायर्ड खाद्य पदार्थों का इस्तेमाल

फफूंद लगी सब्जियां

FIFO (First In, First Out) और FEFO (First Expired, First Out) जैसी इन्वेंट्री प्रणाली का पालन नहीं करना

CCI और MIG क्रिकेट क्लब में क्या मिला?

क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया (CCI) में निरीक्षण के दौरान कोल्ड स्टोरेज में कीटों का संक्रमण पाया गया. इसके अलावा, स्टोर किए गए खाद्य पदार्थों पर ऊपर से पानी टपकता हुआ भी मिला. वहीं, MIG क्रिकेट क्लब में जांच के दौरान पता चला कि Nebula Catering Services नामक संस्था बिना वैध FSSAI लाइसेंस के परिसर में फूड सर्विस चला रही थी.

 

महाराष्ट्र FDA ने CCI, RK जुहू जिमखाना, MIG क्रिकेट क्लब और दो अन्य के लाइसेंस सस्पेंड किए:

अन्य प्रतिष्ठानों पर भी कार्रवाई

FDA ने गोरेगांव स्पोर्ट्स क्लब (मालाड पश्चिम) को बिना आवश्यक FSSAI पंजीकरण या लाइसेंस के संचालन करने पर स्टॉप बिजनेस नोटिस जारी किया है. इसके अलावा फोर्ट स्थित पूर्णिमा रेस्टोरेंट और पालघर के प्रतीक कैटरर्स के खिलाफ भी स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन को लेकर प्रशासनिक कार्रवाई की गई है.

राज्यभर में चला विशेष अभियान

महाराष्ट्र FDA ने बताया कि 24 से 27 जुलाई के बीच राज्यभर में 81 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया. इनमें 12 संस्थानों को सुधार नोटिस जारी किया गया, जबकि 11 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित किए गए. FDA का कहना है कि यह अभियान सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षित और स्वच्छ भोजन सुनिश्चित करने के लिए आगे भी जारी रहेगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 28, 2026 10:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).