देश

Maharashtra Cabinet Expansion: महाराष्ट्र कैबिनेट का हुआ विस्तार, 18 नेताओं ने ली शपथ, यहां देखें मंत्रियों की लिस्ट

महाराष्ट्र में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद अब शिंदे गुट और उद्धव ठाकरे गुट के बीच शिवसेना किसकी होगी इस बात को लेकर जंग और तेज होने वाली है.

Maharashtra Cabinet Expansion: महाराष्ट्र कैबिनेट का हुआ विस्तार, 18 नेताओं ने ली शपथ, यहां देखें मंत्रियों की लिस्ट

Maharashtra Cabinet Expansion: महाराष्ट्र में आज एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) की कैबिनेट का विस्तार हुआ. 18 विधायकों ने राजभवन में मंत्रिपद की शपथ ली. इनमें 9 मंत्री बीजेपी और 9 मंत्री एकनाथ शिंदे गुट के हैं. इसके साथ ही महाराष्ट्र के मंत्रिमंडल में सदस्यों की संख्या 20 हो जाएगी, जो अधिकतम 43 सदस्यों की संख्या से आधी से भी कम है. Shinde Cabinet Expansion: शिंदे कैबिनेट में संजय राठौड़ को मिला स्थान, BJP नेता चित्रा वाघ नाराज, कर दिया ये ट्वीट

शिंदे ने जून में शिवसेना से बगावत की थी और कई बागी नेताओं के साथ मिलकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सहयोग से सरकार बना ली थी. शिंदे ने 30 जून को मुख्यमंत्री और देवेंद्र फडणवीस ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. हालांकि, सरकार गठन के 40 दिन बाद यह पहला मंत्रिमंडल विस्तार है.

महाराष्ट्र में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद अब शिंदे गुट और उद्धव ठाकरे गुट के बीच शिवसेना किसकी होगी इस बात को लेकर जंग और तेज होने वाली है.

शिंदे गुट के मंत्री

  1. तानाजी सावंत
  2. उदय सामंत
  3. संदीपान भुमरे
  4. दादा भुसे
  5. अब्दुल सत्तार
  6. दीपक केसरकर
  7. शंभूराज देसाई
  8. संजय राठोड
  9. गुलाबराव पाटील

बीजेपी की ओर से मंत्री

  1. गिरीश महाजन
  2. चंद्रकांत पाटील
  3. सुधीर मुनगंटीवार
  4. सुरेश खाडे
  5. राधाकृष्ण विखे पाटील
  6. अतुल सावे
  7. रवींद्र चव्हाण
  8. विजयकुमार गावित
  9. मंगलप्रभात लोढा

राज्य में कैबिनेट ना होने से शिंदे गुट और भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर विपक्षी दल लगातार निशाना साध रहे थे. साल 2019 में जब शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी के गठबंधन की महाविकास अघाड़ी सरकार ने शपथ ली थी तो उसके बाद 32 दिनों तक राज्य में कोई कैबिनेट नहीं थी. 32 दिनों बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अपनी कैबिनेट का एलान किया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 09, 2022 12:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).