देश

Maharashtra: संजय राउत के बंगले पर रेकी करते दिखे बाइक सवार, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस

शिवसेना (यूबीटी) के नेता और राज्यसभा सांसद संजय राऊत के बंगले की रेकी करने का मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 9.30 बजे एक बाइक पर सवार दो व्यक्तियों ने मुंबई के भांडुप स्थित उनके घर की रेकी की.

Maharashtra: संजय राउत के बंगले पर रेकी करते दिखे बाइक सवार, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस
Credit-(X,@ANI)

मुंबई, 20 दिसंबर : शिवसेना (यूबीटी) के नेता और राज्यसभा सांसद संजय राऊत के बंगले की रेकी करने का मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 9.30 बजे एक बाइक पर सवार दो व्यक्तियों ने मुंबई के भांडुप स्थित उनके घर की रेकी की.

सीसीटीवी फुटेज में बाइक पर सवार दो लोग बंगले की रेकी करने हुए देखे गए. संजय राउत के सुरक्षा कर्मियों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. सुरक्षा कर्मियों ने देखा कि बाइक पर सवार दो लोग बंगले के आसपास चक्कर लगा रहे थे. उन्होंने सतर्कता दिखाते हुए पुलिस को सूचना दी. सूचना के बाद मुंबई पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू की. यह भी पढ़ें : Delhi: महरौली विधानसभा से ‘आप’ ने बदला उम्मीदवार, नरेश यादव की जगह महेंद्र चौधरी को टिकट

सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि दो लोग बाइक रोक कर खड़े हैं. थोड़ी देर बाद वह यू-टर्न लेकर चले जाते हैं. दो में से एक शख्स ने हेलमेट पहन रखा था. वहीं, बाइक पर पीछे बैठे शख्स ने अपना चेहरा पूरी तरह से ढक रखा था.

पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिये रेकी करने वालों की पहचान करने की कोशिश कर रही है. अभी तक किसी भी प्रकार का कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है. पुलिस अब दोनों संदिग्धों की पहचान करने में जुटी है. पुलिस के अधिकारी इन सवालों के जवाब तलाश रहे हैं कि वे कौन लोग हैं, जिन्होंने राउत के बंगले की रेकी की और उनका इरादा क्या था.

संजय राउत के भाई और शिवसेना (यूबीटी) विधायक सुनील राउत ने कहा कि मुंबई के भांडुप में उनका घर है, जहां हेलमेट और मास्क पहने दो बाइक सवारों ने उनके घर की रेकी की. वहीं, राउत के परिवार का दावा है कि बाइक सवार युवकों ने उनके घर की तस्वीरें भी लीं.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 20, 2024 03:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).