देश

विस्फोटक मामले में महाराष्ट्र एटीएस ने दो और लोगों को गिरफ्तार किया

महाराष्ट्र पुलिस के आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने राज्य में विस्फोट करने की कथित साजिश और विस्फोटकों को जब्त किये जाने के सिलसिले में शनिवार को दो और लोगों को गिरफ्तार किया.

विस्फोटक मामले में महाराष्ट्र एटीएस ने दो और लोगों को गिरफ्तार किया
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit: ANI)

मुंबई:  महाराष्ट्र पुलिस के आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने राज्य में विस्फोट करने की कथित साजिश और विस्फोटकों को जब्त किये जाने के सिलसिले में शनिवार को दो और लोगों को गिरफ्तार किया. इसके साथ ही मामले में अब तक सात लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

एटीएस के एक अधिकारी ने बताया कि पूर्व में गिरफ्तार किए गए आरोपियों से की गयी पूछताछ के बाद एटीएस ने शुक्रवार को उत्तरी महाराष्ट्र के जलगांव जिले के सकरी से वासुदेव सूर्यवंशी (29) और विजय उर्फ भैया लोधी (32) को हिरासत में लिया था. यह भी पढ़ें- आज फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, शिवसेना ने पोस्टर के जरिये मोदी सरकार को घेरा..जानिए आपके शहर में क्या है दाम

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 09, 2018 08:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).