BCCI को मेल भेज भारतीय क्रिकेटरों को दी थी जान से मारने की धमकी, महाराष्ट्र ATS ने असम से किया गिरफ्तार

महाराष्ट्र आतंकवाद रोधी दस्ते ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है जिसने बीसीसीआई को ईमेल भेजकर भारतीय क्रिकेट खिलाड़ियों को जान से मारने की धमकी दी थी. महाराष्ट्र एटीएस ने 20 अगस्त को असम से ब्रजमोहन दास को गिरफ्तार किया था और फिर उसे ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई लाया गया था.

बीसीसीआई (Photo Credits: ANI)

महाराष्ट्र आतंकवाद रोधी दस्ते (Maharashtra ATS) ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है जिसने बीसीसीआई (BCCI) को ईमेल भेजकर भारतीय क्रिकेट खिलाड़ियों (Indian Cricketers) को जान से मारने की धमकी दी थी. महाराष्ट्र एटीएस ने 20 अगस्त को असम (Assam) के मोरेगांव जिले से ब्रजमोहन दास (Braja Mohan Das) को गिरफ्तार किया था और फिर उसे ट्रांजिट रिमांड (Transit Remand) पर मुंबई (Mumbai) लाया गया था. बाद में ब्रजमोहन दास को मुंबई की एक अदालत में पेश किया गया और फिर उसे 26 अगस्त तक पुलिस हिरासत (Police Custody) में भेज दिया गया.

इससे पहले मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि टीम इंडिया पर हमला होने की धमकी मिली है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह धमकी सीधे भारतीय टीम को न मिलकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को मिली थी. खबरों के अनुसार, पीसीबी को एक धमकी भरा ईमेल मिला ता, जिसमें भारतीय टीम के ऊपर हमला होने की आशंका जताई गई थी. यह भी पढ़ें- पृथ्वी शॉ के मामले से निबटने और CoA के फैसलों पर BCCI सदस्यों ने उठाए सवाल

पीसीबी ने इस ईमेल को बीसीसीआई और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) को भेजा था. हालांकि आईसीसी और वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने इस तरह की खबर को अफवाह बताया था. बीसीसीआई ने भी इन खबरों का खंडन किया था.

आईएएनएस इनपुट

Share Now

संबंधित खबरें

India vs United States of America, T20 World Cup 2026 3rd Match Scorecard: मुंबई में टीम इंडिया ने यूएसए को 29 रनों से दी शिकस्त, मोहम्मद सिराज ने चटकाए तीन विकेट; यहां देखें IND बनाम USA मैच का स्कोरकार्ड

IND vs USA, T20 World Cup 2026 3rd Match Scorecard: मुंबई में टीम इंडिया ने यूएसए के सामने रखा 162 रनों का टारगेट, सूर्यकुमार यादव ने खेली विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND vs USA, T20 World Cup 2026 3rd Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में टीम इंडिया बनाम यूएसए के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

IND vs USA, T20 World Cup 2026 3rd Match Live Toss And Scorecard: मुंबई में यूएसए के कप्तान मोनांक पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\