महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019: एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने डाला वोट, लोगों से की लोकतांत्रिक अधिकार का इस्तेमाल करने की अपील
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्ट अध्यक्ष शरद पवार ने सोमवार को राज्य विधानसभा चुनाव में अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया और उन्होंने लोगों से बिना किसी दबाव में आए इस लोकतांत्रिक अधिकार का इस्तेमाल करने की अपील की
मुंबई: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्ट (NCP)अध्यक्ष शरद पवार (Sharad Pawar) ने सोमवार को राज्य विधानसभा चुनाव में अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया और उन्होंने लोगों से बिना किसी दबाव में आए इस लोकतांत्रिक अधिकार का इस्तेमाल करने की अपील की. पवार, उनकी नातिन रेवती सुले और दामाद सदानंद सुले ने दक्षिण मुंबई के एक मतदान केन्द्र में मतदान किया. बाद में संवाददाताओं से बातचीत में पवार ने मतदाताओं से वोट डालने की अपील की. उन्होंने कहा कि लोगों को बिना किसी दबाव में आए मतदान करना चाहिए.पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख के बेटे एवं कांग्रेस विधायक अमित देशमुख और उनके परिवार ने लातूर जिले के बाभलगांव में वोट डाला. उनकी मां वैशाली देशमुख, भाई रितेश देशमुख, उनकी पत्नी जेनेलिया तथा परिवार के अन्य सदस्यों ने भी अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया.
अमित देशमुख लातूर (शहर)सीट से तीसरी बार विधायक बनने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। उनके छोटे भाई धीरज देशमुख लातूर (ग्रमीण)सीट से कांग्रेस उम्मीदवार हैं. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बालासाहेब थोराट ने अहमदनगर जिले के सांगमनेर में वोट डाला. पूर्व मुख्यमंत्री एवं शिवसेना नेता मनोहर जोशी ने मुंबई के दादर में, राकांपा नेता प्रफुल्ल पटेल ने गोंदिया में, विधान परिषद में राकांपा के नेता विपक्ष धनंजय मुंडे ने बीड के पर्ली में मतदान किया. धनंजय ने दावा किया कि चुनाव के बाद प्रदेश में कांग्रेस-राकांपा की सरकार बनेगी। उन्होंने दावा किया. यह भी पढ़े: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019: मतदान के बाद नितिन गडकरी ने कहा- बीजेपी-शिवसेना की होगी रिकॉर्डतोड़ जीत
भाजपा ने 83 सीटों पर शिवसेना के खिलाफ उम्मीदवार उतारे हैं। यह नाममात्र का गठबंधन है.’’ मनसे प्रमुख राज ठाकरे और उनके परिवार ने मुंबई के शिवाजी पार्क में मतदान किया। वंचित बहुजन अघाड़ी के नेता प्रकाश आंबेडकर ने अकोला में वोट डाला. शिवसेना के युवा प्रकोष्ठ के नेता आदित्य ठाकरे वर्ली सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने सुबह सिद्धिविनायक मंदिर में जा कर पूजा अर्चना की.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 21, 2019 12:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

