देश

महाराष्ट्र: ब्लू व्हेल गेम ने ली युवक की जान, टास्क पूरा करने के लिए लगा ली फांसी

महाराष्ट्र के पुणे में ब्लू व्हेल गेम ने एक युवकी जान ले ली. जानकारी के मुताबिक, 20 वर्षीय एक युवक ने ‘ब्लू व्हेल’ गेम खेल रहा था और गेम में उसे एक टास्क मिला था जिसे पूरा करने के चक्कर में उसने फांसी लगा ली.

महाराष्ट्र: ब्लू व्हेल गेम ने ली युवक की जान, टास्क पूरा करने के लिए लगा ली फांसी
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

पुणे: ब्लू व्हेल गेम खेलने के दौरान आत्महत्या के कई मामले सामने आ चुके हैं. एक ऐसा ही मामला  महाराष्ट्र (Maharashtra) के पुणे (Pune) से है, जहां ब्लू व्हेल गेम (Blue Whale Game) ने एक युवकी जान ले ली. जानकारी के मुताबिक,  20 वर्षीय एक युवक ने ‘ब्लू व्हेल’ गेम खेल रहा था और गेम में उसे एक टास्क मिला था जिसे पूरा करने के चक्कर में उसने फांसी लगा ली. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि युवक की पहचान शहर के लोनीखंड इलाके के कॉमर्स के छात्र दिवाकर माली (Divakar Mali) के तौर पर हुई है.

अधिकारी ने कहा कि बुधवार शाम को फांसी लगाने से पहले उसने एक पत्र लिखा था, जिसमें युवक ने लिखा था कि पिंजरे में कैद ‘ब्लैक पैंथर’ अब आजाद है और अब वह हर बंधन से मुक्त है. अंत. मामले की जांच कर रहे अधिकारी ने कहा कि संदेश संभवत: उसके ऑनलाइन खेल से संबंधित था, जिसमें माली खुद को ‘‘ब्लैक पैंथर’’ बता रहा था. यह भी पढ़ें: कोटा में 12 साल का लड़का खेल रहा था मोबाइल पर गेम, अचानक चूड़ी-मंगलसूत्र पहनकर लगाई फांसी

माली की मां ने भी उसकी फोन की लत के बारे में बताया और बाकी अभिभावकों से अपने बच्चों के फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने की अपील की. ब्लू व्हेल’ गेम के चलते कई लोगों के आत्महत्या करने के मामले पहले भी सामने आए हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 19, 2019 07:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).