Mumbai: घाटकोपर में देखते ही देखते पल भर में सिंकहोल में समा गई पूरी कार, देखें वीडियो
सीसीटीवी से पता चला कि कार जहां खड़ी थी, वहां की कंक्रीट टूटी और वहां एक बड़ा गड्ढा बन गया और कार उसमें धीरे-धीरे समाती चली गई.कुछ ही सेकेंड के बाद कार को कोई पता नहीं था
मुम्बई के घाटकोपर वेस्ट की एक सोसाइटी में एक बड़ी अजीबोगरीब घटना घटी. इसी सोसाइटी में रहने वाले किरण दोषी ने यह सोचकर अपनी कार (Car) रात में सोसाइटी के अंदर पार्क की होगी कि वह फिर सुबह उस पर सवार होकर काम पर जाएंगे लेकिन जब वह सुबह वहां पहुंचे तो कार का कुछ अता-पता नहीं था. तो क्या कार चोरी हो गई? नहीं-कार जहां खड़ी थी, वहीं धरती में समा गई. यह अजीबोगरीब घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. अगर ऐसा नहीं हुआ होता तो अंदाजा लगाना मुश्किल था कि कार गई कहां.ह जहां खड़ी थी, वहां एक बड़ा गड्ढा था लेकिन कार का कोई अता-पता नहीं था.
सीसीटीवी से पता चला कि कार जहां खड़ी थी, वहां की कंक्रीट टूटी और वहां एक बड़ा गड्ढा बन गया और कार उसमें धीरे-धीरे समाती चली गई.कुछ ही सेकेंड के बाद कार को कोई पता नहीं था. यह भी पढ़े: Mumbai: घाटकोपर इलाके में एक बिल्डिंग के बाहर पार्किंग में खड़ी कार सेकेंडों में सिंकहोल में समाई- देखें वीडियो
Maharashtra: A viral video shows a car sinking in a sinkhole in Mumbai's Ghatkopar
Traffic Police says,"There was a well at the place. Some people covered it with concrete slab&started parking cars over it. Incident occurred due to land subsidence following rain. No one injured" pic.twitter.com/N8Tys2BrUY
— ANI (@ANI) June 13, 2021
देखें वीडियो:
#मुंबई के घाटकोपर इलाक़े में पार्किंग में खड़ी कार गड्ढे में समाई, ज़मीन खिसकने से हुआ हादसा... हादसे का वीडियो हो रहा वायरल।@CMOMaharashtra #MumbaiRains #Maharashtra #Mumbai #MumbaiWeather #mumbairain pic.twitter.com/DMdgmcvyHW
— अमित सिंह (जय बिहार_जय हिंद❣️) (@AmitSin17026868) June 13, 2021
दरअसल कार जहां खड़ी थी वहां कभी कुंआ हुआ करता था और उसे पाटकर उसे आरसीसी स्लैब से भर दिया गया था लेकिन मुम्बई में चार दिनों तक हुई बारिश के बाद जमीन के अंदर हुई हलचल ने कुएं को फिर से जिंदा कर दिया और वहां फिर से बड़ा गड्ढा हो गया.
पुलिस ने इस घटना की पुष्टि की है। घाटकोपर के ट्रैफिक पुलिस इनचार्ज नागराज मजहे ने कहा कि सीसीटीवी से स्पष्ट है कि कार पूरी तरह कुएं में समा गई है. वाहन के मालिक किरण दोषी ने आज शाम एक बयान में कहा कि उनके कार क्लीनर ने उन्हें सूचित किया कि वाहन खतरनाक तरीके से झुका हुआ है.
दोषी ने कहा, मैं इसे देखने के लिए दौड़ा और इससे पहले कि हम कुछ कर पाते, मेरी आंखों के ठीक सामने, वाहन कुछ ही सेकंड में कुएं के पानी में समा गया. मुंबई पुलिस, बीएमसी की टीमें और अन्य लोग मौके पर पहुंचे और कुएं को खाली करने के लिए पानी के पंप तैनात किए।
सोसाइटी ने कुएं के नीचे से वाहन को उठाने के लिए क्रेन मंगवाई है, जो एक सदी से भी ज्यादा पुराना है और करीब 40-50 फुट गहरा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 13, 2021 09:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

