Maharashtra: एक तरफा प्यार में पड़े आशिक ने 14 वर्षीय लड़की को चाकू से गोद कर मार डाला, आरोपी गिरफ्तार
Maharashtra: एक तरफा प्यार में पड़े आशिक ने एक 14 वर्षीय लड़की की चाकुओं के गोदकर निर्मम हत्या कर दी. घटना महाराष्ट्र के पुणे (Pune Maharashtra) की है. जहां 14 वर्षीय क्षितिजा की उसके अपने ही रिश्तेदार ने अपने साथी के साथ दिनदहाड़े चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी.
Maharashtra: एक तरफा प्यार में पड़े आशिक ने एक 14 वर्षीय लड़की की चाकुओं के गोदकर निर्मम हत्या कर दी. घटना महाराष्ट्र के पुणे (Pune Maharashtra) की है. जहां 14 वर्षीय क्षितिजा की उसके अपने ही रिश्तेदार ने अपने साथी के साथ दिनदहाड़े चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंगलवार को पुणे के बिबवेवाड़ी में 14 वर्षीय बच्ची की सरेआम हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया. आरोपी ने कई बार लड़की पर चाकू से वार किए. इस घटना में लड़की की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. Pune Shocker: रिश्तेदारों ने गैंगरेप के बाद की महिला की गला घोंटकर हत्या, पहचान छिपाने के लिए चेहरा बिगाड़ा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 14 वर्षीय क्षितिजा अनंत व्यवहारे 8वीं कक्षा में पढ़ती थी. वह मंगलवार को यश लॉन्स परिसर में कबड्डी की प्रैक्टिस कर रही थी. इस दौरान उसका एक रिश्तेदार वहां अपने साथियों के साथ आया और उसने क्षितिजा को बातचीत के लिए अपने पास बुलाया. दोनों के बीच थोड़ी कहासुनी होने पर आरोपी ने उस पर चाकू से हमला कर दिया.
#UPDATE | Pune city police has arrested the main accused Rishikesh Bhagwat, aged 22 years, in this case. Three more accused who are minors are also detained: Namrata Patil, DCP (Zone 5), Pune
(File photo)#Maharashtra pic.twitter.com/DzyTsvukJN
— ANI (@ANI) October 13, 2021
वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. शुरूआती जांच में पुलिस ने इसे एक तरफा प्यार का मामला बताया है. वहीं इस मामले में डीसीपी नम्रता पाटिल ने बताया कि आरोपी युवक का नाम शुभम भागवत है.
उन्होंने बताया कि, आरोपी मृतक लड़की का रिश्तेदार है. मैदान में अपने साथियों के साथ 2 मोटरसाइकिल पर आया था. उन्होंने कहा शुरूआती जांच में पाया गया है कि ये एकतरफा प्यार का मामला है. डेढ़ साल पहले भी लड़की के घर वालों ने उसे लड़की के पीछे नही पड़ने की चेतावनी दी थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 13, 2021 12:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

