मुंबई को पानी सप्लाई करने वाली झीलों में 75.16% पानी जमा, जानें पिछले 24 घंटे में कितना जलस्तर बढ़ा

महाराष्ट्र में जारी बारिश से मुंबई को पानी सप्लाई करने वाली झीलों में जलस्तर तेजी से बढ़ा है। रविवार 13 जुलाई को बीएमसी ने X पर ट्वीट कर यह जानकारी दी। हालांकि, मुंबई में मानसून शुरू होने के बाद से हर दिन बीएमसी सुबह 6 बजे तक का आंकड़ा जारी कर रही है.

(Photo Credits WC)

Mumbai Water Lakes Update: महाराष्ट्र में जारी बारिश से मुंबई को पानी सप्लाई करने वाली झीलों में जलस्तर तेजी से बढ़ा है. रविवार 13 जुलाई को बीएमसी ने X पर ट्वीट कर यह जानकारी दी. हालांकि, मुंबई में मानसून शुरू होने के बाद से हर दिन बीएमसी यानी बृहनमुंबई नगर पालिका सुबह 6 बजे तक का आंकड़ा जारी कर रही है.

झीलों में  75.16 फीसदी पानी जमा

बीएमसी के अनुसार, मुंबई को पानी सप्लाई करने वाली सातों झीलों में 75.16% पानी जमा हो चुका है. वहीं, 12 जुलाई को सुबह 6 बजे तक इन झीलों में 74.47% पानी जमा था, यानी 24 घंटे में 0.69% पानी जमा हुआ है. हालांकि, महाराष्ट्र में बारिश जारी है, लेकिन पिछले दो-तीन दिनों से बारिश की रफ्तार धीमी पड़ गई है, खासकर उन इलाकों में जहां झीलें स्थित हैं. यह भी पढ़े:  Mumbai Water Lakes Update: महाराष्ट्र में बारिश के बीच बड़ी राहत, मुंबई को पानी सप्लाई करने वाली झीलों में 72% से ज्यादा पानी जमा

ये दो झीले ओवर ओवरफ्लो

सात झीलों में मध्य वैतरणा और मोदक झील ओवरफ्लो हो चुकी हैं, जो अब अपने उफान पर बह रही हैं. वहीं, महाराष्ट्र में जारी बारिश के चलते अन्य पांच झीलें भी जल्दी ओवरफ्लो हो सकती हैं, जिससे मुंबई को पूरे साल पानी का संकट समाप्त हो जाएगा.

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 208 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट