Pune Gangrape: महाराष्ट्र के पुणे में दरिंदगी, दोस्त के साथ घूमने गई 21 वर्षीय लड़की से गैंगरेप, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
महाराष्ट्र के पुणे से 21 साल की लड़की से गैंगरेप का दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. बोपदेव घाट में दोस्त के साथ घूमने निकली लड़की को तीन लड़के अगवा कर उसें एक सूनसांन जगह ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया.
Pune Gangrape: महाराष्ट्र के पुणे से 21 साल की लड़की से गैंगरेप का दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. बोपदेव घाट में दोस्त के साथ घूमने निकली लड़की को तीन लड़के अगवा कर उसें एक सूनसांन जगह ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया. जानकारी के अनुसार पीड़िता अपने दोस्त के साथ बोपदेव घाट आई हुई थी. इसी बीच मौके का फायदा उठाकर तीन अज्ञात लोगों ने उसे अगवा करने के बाद उसके साथ गैंगरेप किया और वहां से भाग गए.
जानकारी के अनुसार ये वारदात गुरुवार रात करीब 11 बजे की है. मामले में पीड़िता की तरफ से पुणे के कोंढवा पुलिस स्टेशन में शिकायत देने के बाद केस दर्ज कर लिया गया है. आरोपियों के धर पकड़ के लिए पुणे पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 10 टीमें गठित की है. यह भी पढ़े: Ajmer Gangrape Case: 100 से ज्यादा छात्राओं के साथ रेप मामले में सभी 6 आरोपी दोषी करार, 31 साल बाद आज सुनाई जाएगी सजा; VIDEO
जानें घटना पर पुणे पुलिस की प्रतिक्रिया:
#WATCH | Maharashtra | On Pune gang rape incident | Ranjan Kumar Sharma, Joint CP Pune City Police says, "An incident of rape has been reported in Kondwa Police station where yesterday night a 21-year-old woman went to Bopdev Ghat with her friends. three unknown people… pic.twitter.com/XzvhKd4JYS
— ANI (@ANI) October 4, 2024
घटना पर सुप्रिया सुले चिंता जाहिर की:
पुणे घटित इस घटना पर सुप्रिया सुले चिंता जाहिर की है. सुले ने पुणे की घटना के बाद महिला सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा,’लगातार महिलाओ के खिलाफ अत्याचार हो रहा है. गृह मंत्रालय इनको रोकने में नाकाम रहा है. महाराष्ट्र महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं
उद्धव गुट के नेता ने सरकार को घेरा:
इस मामले में शिवसेना (उद्धव बालासाहब ठाकरे) के प्रवक्ता आनंद दुबे ने भी लड़की के साथ घटित इस घटना को लेकर सरकार को घेरा है. उन्होंने कहा कि हमारी एक बहन के साथ 3 दरिंदों ने सामूहिक बलात्कार कियास उसका अपहरण किया. महाराष्ट्र राज्य में क़ानून व्यवस्था चरमरा गई है.
पीड़िता कॉलेज स्टूडेंट हैं.
जानकारी के अनुसार पीड़िता और साथ में गए उसका दोस्त दोनों कॉलेज स्टूडेंट हैं. गैंगरेप की शिकार लड़की जलगांव की रहनेवाली है, जबकि उसका दोस्त सूरत का रहने वाला है. दोनों एक ही कॉलेज में पढ़ते हैं. दुष्कर्म के बाद पीड़िता को फिलहाल पुणे के ससून अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 04, 2024 10:31 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

