देश

Maharashtra Shocker: कर्जत के भीड़-भाड़ वाले बाजार से 14 वर्षीय रेप पीड़िता गायब, तलाश जारी

एक 14 वर्षीय नाबालिग के साथ रेप बाद वह गर्भवती हो गई थी. बच्चे के जन्म देने के बाद पैदा होने वाले बच्चे को गोद लेने को लेकर कर्जत में बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के कार्यालय में शुक्रवार को सुनवाई थी. लेकिन नाबालिग यहां से लापता हो गई.

Maharashtra Shocker: कर्जत के भीड़-भाड़ वाले बाजार से 14 वर्षीय रेप पीड़िता गायब, तलाश जारी
प्रतिकात्मक तस्वीर (representational iimage)

Maharashtra Shocker:  एक 14 वर्षीय नाबालिग के साथ रेप बाद वह गर्भवती हो गई थी.  बीते हफ्ते शुक्रवार को पैदा होने वाले बच्चे को गोद लेने को लेकर कर्जत में बाल कल्याण समिति (CWC) के कार्यालय में सुनवाई थी. लेकिन नाबालिग यहां से लापता हो गई. रेप पीड़िता एक आदिवासी लड़की है. उसके लापता होने के बाद तलाश जारी है. रेप पीड़िता गर्भवती होने के बाद 12 जुलाई को उसने एक बच्चे को जन्म दिया. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार रेप पीड़िता के साथ कोई और ने बल्कि रिश्ते में लगने वाले उसके मामा ने ही किया था.

रिपोर्टों के अनुसार, नाबालिग पनवेल में सरकार द्वारा संचालित आश्रय में रहती है, क्योंकि उसके मां की मौत हो चुकी है. वहीं पिता लापता है. ऐसे में पीड़िता को गर्भवती होने के बाद उसे मई में पनवेल में बाल आश्रय गृह स्वप्नालय ले जाया गया था. जहां पर वह रही रही थी. वहीं पीड़िता से दुष्कर्म करने के आरोपी में उसके मामा जेल में हैं. यह भी पढ़े: Maharashtra Shocker: पुणे में ट्यूशन टीचर नाबालिग छात्रा से महीनों से कर रहा था रेप, मां को सुनाई आप बीती- टेरेस पर ले जाकर करता था घिनौना काम

स्वप्नालय आश्रय गृह कर्मचारियों के अनुसार पीड़िता के साथ ही वे बच्चे को भी लेकर बाल कल्याण कार्यालय लेकर आये थे. लेकिन नाबालिग लड़की उस समय गयाब हो गई. जब वे कर्जत के भीड़- भाड़ वाले बाजार में ऑटोरिक्शा में सवार होने के लिए रिक्शा ढूढ़ रहे थे. इसी बीच नाबालिग गायब हो गई. फिलहाल स्वप्नालय आश्रय गृह के कर्मचारी की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले में किडनैपिंग का केस दर्ज पीड़िता की तलाश में जुटी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 30, 2022 07:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).