Earthquake in Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.7 की तीव्रता
देश के कई हिस्सों में पिछले कुछ महीनों में कई बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. इसी कड़ी में जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) में सोमवार की सुबह भूकंप (Earthquak) के झटके महसूस किए गए हैं. नेशनल सेंटर ऑफ सीस्मोलॉजी (National Center for Seismology) ने बताया कि सोमवार की सुबह 8 बजकर 33 मिनट पर भूकंप के झटके दर्ज किए गए. भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.7 दर्ज की गई है. भूकंप के झटकों के लोग अपने घरों से बाहर निकल आए. फिलहाल भूकंप के बाद अभी तक किसी प्रकार के जानमाल के नुकासन के कोई खबर नहीं आई है.
श्रीनगर:- देश के कई हिस्सों में पिछले कुछ महीनों में कई बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. इसी कड़ी में जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) में सोमवार की सुबह भूकंप (Earthquak) के झटके महसूस किए गए हैं. नेशनल सेंटर ऑफ सीस्मोलॉजी (National Center for Seismology) ने बताया कि सोमवार की सुबह 8 बजकर 33 मिनट पर भूकंप के झटके दर्ज किए गए. भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.7 दर्ज की गई है. भूकंप के झटकों के लोग अपने घरों से बाहर निकल आए. फिलहाल भूकंप के बाद अभी तक किसी प्रकार के जानमाल के नुकासन के कोई खबर नहीं आई है.
बता दें कि इससे पहले नवंबर महीने में भी जम्मू और कश्मीर में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए थे. भूकंप 8 नवंबर के दिन आया था. भूकंप के झटके जम्मू और कश्मीर में शाम 6 बजकर 56 मिनट पर अनुभव किए गए. रिक्टर पैमाने पर उसकी तीव्रता 4.0 मापी गई थी. वहीं, राजधानी दिल्ली में भी पिछले सप्ताह में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. Earthquake in Delhi: दिल्ली के कई इलाकों में महसूस हुए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.2 तीव्रता दर्ज की गई.
ANI का ट्वीट:-
Magnitude 3.7 earthquake hit Jammu and Kashmir at 8:33 am today, according to National Center for Seismology
— ANI (@ANI) December 21, 2020
गौरतलब हो कि केंद्र शासित प्रदेश अत्यधिक संवेदनशील भूकंपीय क्षेत्र में स्थित है. कश्मीर में पहले भी भूकंप ने तबाही मचाई है. साल 2005 में 8 अक्टूबर को घाटी में आए 7.6 तीव्रता के भूकंप में नियंत्रण रेखा के दोनों ओर 80,000 से अधिक लोग मारे गए थे.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 21, 2020 09:16 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

