मध्य प्रदेश: युवक ने ससुराल वालों पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, एक की मौत, 5 झुलसे
भोपाल: मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में ससुराल आए एक युवक ने पारिवारिक विवाद के चलते वहां मौजूद लोगों पर पेट्रोल उड़ेलकर आग लगा दी. इस वारदात में एक मासूम की मौत हो गई, वहीं पांच अन्य लोग बुरी तरह झुलस गए हैं. कोतवाली थाने के प्रभारी अनिल सिंह मौर्य ने मंगलवार को संवाददाताओं को बताया कि "कुंवरपुरा गांव में मनोज सेन नामक युवक सोमवार रात अपनी ससुराल आया था. उसका किसी बात को लेकर अपनी पत्नी से विवाद हो गया.
इस पर मनोज ने घर के भीतर मौजूद लोगों के ऊपर पेट्रोल फेंककर आग लगा दी। आग इतनी भीषण थी कि घर के भीतर मौजूद सभी छह लोग झुलस गए. मौर्य के अनुसार, "इस वारदात में मनोज भी झुलसा है, जबकि दो माह की एक मासूम की मौत हो गई है। पांच की हालत गंभीर बनी हुई है, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है.
संबंधित खबरें
EPFO का बड़ा तोहफा: अप्रैल 2026 से UPI के जरिए निकाल सकेंगे PF का पैसा, लॉन्च होगा नया मोबाइल ऐप
Maharashtra: भिवंडी कोर्ट में पेश हुए राहुल गांधी, मानहानि केस में हर्षवर्धन सपकाल नए जमानतदार
'विदेशी नीति या एकतरफा सरेंडर?': भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर मल्लिकार्जुन खड़गे का पीएम मोदी पर बड़ा हमला
Maharashtra HSC Paper Leak: नागपुर में निजी कोचिंग शिक्षक पर लगा केमिस्ट्री और फिजिक्स पेपर लीक करने का आरोप, WhatsApp के जरिए फैलाया
\