मध्यप्रदेश: प्रेमी के साथ भागने पर पंचायत ने सुनाया कठोर फैसला, महिला के कंधे पर पति को बिठाकर गांव भर घुमाया, 2 गिरफ्तार
मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले में प्रेमी के साथ भागने पर शादीशुदा आदिवासी महिला को पंचायत ने अमानवीय सजा सुनाई. महिला ने पंचायत द्वारा दी गई सजा के तहत पति को कंधे पर बैठाकर पूरे गांव में घुमाया...
झाबुआ: मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले में प्रेमी के साथ भागने पर शादीशुदा आदिवासी महिला को पंचायत ने अमानवीय सजा सुनाई. महिला ने पंचायत द्वारा दी गई सजा के तहत पति को कंधे पर बैठाकर पूरे गांव में घुमाया. इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पीड़ित महिला सामने आई और उसकी रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने 13 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर दो को गिरफ्तार कर लिया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थांदला थाना क्षेत्र के देवली गांव की शादीशुदा आदिवासी युवती अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी. भील समाज के लोगों ने युवती को खोज निकाला. बाद में शुक्रवार को हुई भील समाज की पंचायत ने फैसला सुनाया कि, युवती अपने पति को कंधे पर बैठाकर पूरे गांव में घुमाएगी. पंचायत के फैसले के मुताबिक युवती ने अपने पति को कंधे पर बैठाकर पूरे गांव में घुमाया.
#WATCH Madhya Pradesh: Villagers force a woman to carry her husband on her shoulders as a punishment in Devigarh, Jhabua allegedly for marrying a man from a different caste. (12.4.19) pic.twitter.com/aNUKG4qX7p
— ANI (@ANI) April 13, 2019
यह भी पढ़ें: मध्यप्रदेश: पिता ने कुल्हाड़ी से की कांस्टेब बेटे की हत्या, शराब पीकर घरवालों को करता था प्रताड़ित
महिला द्वारा पति को कंधे पर बैठाकर घुमाने का वीडिया सेाशल मीडिया पर वायरल हो गया. इस वीडियो में जहां युवती पति को कंधे पर बैठाए चल रही है, वहीं समाज के लोग जोर-जोर से चिल्ला रहे हैं.
झाबुआ के पुलिस अधीक्षक विनीत जैन ने रविवार को आईएएनएस को बताया कि, पीड़ित महिला की शिकायत पर 13 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. दो लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है और बाकी की तलाश जारी है. इस मामले में सरपंच, उप-सरपंच सहित अन्य लोगों पर भी कार्रवाई की जा रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 14, 2019 11:57 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

