देश

Madhya Pradesh Shocker: भोपाल जिले के ईतखेड़ी गांव में 23 वर्षीय लड़की के साथ 4 पुरुषों ने किया गैंगरेप, आरोपियों की तलाश जारी

एक चौंकाने वाली घटना में मध्य प्रदेश के भोपाल जिले में एक 23 वर्षीय लड़की के साथ चार लोगों ने कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया. 51 वर्षीय एक व्यक्ति ने सोमवार शाम को कथित तौर पर लड़की को आर्थिक रूप से मदद करने के बहाने निशांतपुर में अपने ऑनलाइन कियोस्क पर बुलाया....

Madhya Pradesh Shocker: भोपाल जिले के ईतखेड़ी गांव में 23 वर्षीय लड़की के साथ 4 पुरुषों ने किया गैंगरेप, आरोपियों की तलाश जारी
प्रतीकात्मक तस्वीर

भोपाल, 13 अक्टूबर: एक चौंकाने वाली घटना में मध्य प्रदेश के भोपाल जिले में एक 23 वर्षीय लड़की के साथ चार लोगों ने कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया. 51 वर्षीय एक व्यक्ति ने सोमवार शाम को कथित तौर पर लड़की को आर्थिक रूप से मदद करने के बहाने निशांतपुर में अपने ऑनलाइन कियोस्क पर बुलाया. इसके बाद वह लड़की को जबरन जिले के ईंतखेड़ी गांव में एक निर्माणाधीन स्थल पर ले गया. यह भी पढ़ें: Karnataka: स्कूल जा रही नाबालिग लड़की से गैंगरेप, POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज

द टाइम्स ऑफ इंडिया में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार 51 साल के व्यक्ति के तीन और साथी उसके कियोस्क पर पहले से मौजूद थे. इसके बाद चारों आरोपियों ने लड़की के साथ गैंगरेप किया. आरोपियों की पहचान 51 वर्षीय याकूब, 31 वर्षीय अबरार, 40 वर्षीय रहमान और 29 वर्षीय शारिक के रूप में हुई है. मुख्य आरोपी याकूब ऑनलाइन कियोस्क चलाता है. रेप पीड़िता को उसके दोस्त ने बताया कि याबूब जरूरतमंद लोगों की आर्थिक मदद करता है.

लड़की घरेलू सहायिका का काम करती है. चारों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तलाश अभियान शुरू कर दिया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 13, 2021 03:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).