देश

Gwalior Road Accident: ग्वालियर के पुरानी छावनी में ऑटो और बस की भीषण टक्कर, 13 लोगों की मौत, कई जख्मी

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में सोमवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. ग्वालियर के पुरानी छावनी इलाके में एक बस की ऑटो से टक्कर होने के बाद 13 लोगों की मौत हो गई और 4 लोग घायल हो गए. सूबे के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना पर दुख जताते हुए मुआवजे का ऐलान किया है.

Gwalior Road Accident: ग्वालियर के पुरानी छावनी में ऑटो और बस की भीषण टक्कर, 13 लोगों की मौत, कई जख्मी
ग्वालियर में आटो रिक्शा और बस की टक्कर (Photo Credits: Twitter)

भोपाल: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के ग्वालियर (Gwalior) में सोमवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. ग्वालियर के पुरानी छावनी इलाके में एक बस की ऑटो से टक्कर होने के बाद 13 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए. सूबे के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने घटना पर दुख जताते हुए मुआवजे का ऐलान किया है. VIDEO: उत्तराखंड में उल्टी दिशा में दौड़ी पूर्णागिरि जन शताब्दी एक्सप्रेस, बड़ा हादसा टला

मिली जानकारी के मुताबिक आज मुरार क्षेत्र में मुरैना की ओर जा रही बस ऑटो से टकरा गई. यह ताक्कत इतनी भीषण थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और 10 सवारियों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई के लिए अस्पताल भिजवा दिया है.

ग्वालियर के जिला पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने बताया कि मंगलवार सुबह आंगनबाड़ी केन्द्र में खाना बनाने वाली 12 महिलाएं काम करने के बाद एक ऑटो रिक्शा में सवार होकर वापस अपने घर जा रही थीं. तभी सुबह करीब सात बजे शहर के पुरानी छावनी इलाके में एक बस ने सामने से ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी. उन्होंने बताया कि हादसे में नौ महिलाओं और ऑटो चालक (पुरुष) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. तीन घायल महिलाओं को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया. एसपी ने बताया कि हादसे में 12 महिलाएं और ऑटो रिक्शा चालक सहित 13 लोगों की मौत हो गई.

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने ट्वीट कर कहा “ग्वालियर में बस और ऑटो में टक्कर से हुए भीषण हादसे में कई अनमोल जिंदगियों के असमय काल कवलित होने से बहुत दुख पहुंचा है. ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान और परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं. ॐ शांति!”

उन्होंने अन्य ट्वीट में कहा “मैं और प्रदेश की जनता दुःख की इस घड़ी में शोकाकुल परिवारों के साथ है. वे स्वयं को अकेला ना समझें. प्रदेश सरकार की ओर से प्रत्येक मृतक के परिवार को 4 लाख और घायलों को 50 हजार रुपए सहायता राशि दी जायेगी.”

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 23, 2021 09:29 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).