देश

Shocking! गूगल पर सर्च करने के बाद मां ने अपनी 3 महीने की बच्ची को दी दर्दनाक मौत, ऐसे उठा सच से पर्दा

मां और उसके बच्चे का रिश्ता दुनिया का सबसे अनूठा रिश्ता होता है. लेकिन मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के उज्जैन (Ujjain) जिले में हुई एक दिल दहला देने वाली घटना ने इस पर कलंक लगाने का काम किया है. मध्य प्रदेश में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक मां ने अपनी ही तीन महीने की बच्ची की निर्मम हत्या कर दी.

Shocking! गूगल पर सर्च करने के बाद मां ने अपनी 3 महीने की बच्ची को दी दर्दनाक मौत, ऐसे उठा सच से पर्दा
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

भोपाल: मां और उसके बच्चे का रिश्ता दुनिया का सबसे अनूठा रिश्ता होता है. लेकिन मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के उज्जैन (Ujjain) जिले में हुई एक दिल दहला देने वाली घटना ने इस पर कलंक लगाने का काम किया है. मध्य प्रदेश में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक मां ने अपनी ही तीन महीने की बच्ची की निर्मम हत्या कर दी. चौंकाने वाली बात यह है कि महिला ने गूगल (Google) पर सर्च कर अपनी बच्ची की हत्या की साजिश रची. 7 वर्षीय बच्‍ची से दुष्‍कर्म मामले में द‍िल्‍ली पुल‍िस को भेजा नोटि‍स, तत्काल कार्रवाई की मांग की

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने केस दर्ज कर 28 वर्षीय आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच कर रही है. अब तक की जांच में पता चला है कि मां ने बेटी को मारने का तरीका पहले गूगल पर सर्च किया था. और निर्दयता की सारी हदें पार करते हुए अपनी तीन महीने की बेटी को पानी की टंकी में डुबो दिया.

मिली जानकारी के अनुसार दिल दहला देने वाली घटना उज्जैन के खाच रोड (Khach Road) इलाके की है. बताया जा रहा है कि नवजात का शव पानी की टंकी में मिला, जिसके बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया. लेकिन बच्ची की मां ने बेटी की हत्या का शक जताया. हालांकि पुलिस की गहन जांच के बाद मां ही आरोपी निकली और पूछताछ में हत्या की बात कबूल कर ली. पुलिस ने दावा किया कि सारे सबूत इसी बात की पुष्टी कर रहे हैं कि मां ने अपनी बच्ची की हत्या की.

बच्ची की हत्या से पहले आरोपी मां ने गूगल पर सर्च किया था कि लड़की को कैसे डुबाया जाए और आखिर में 12 अक्टूबर को लड़की को मारने का फैसला किया. उसने सोशल मीडिया पर भी बच्चे को मारने का तरीका खोजा था. महिला के पति, सास और ससुर ने भी मां पर हत्या का शक जताया था. जिसके बाद पुलिस इसी एंगल में जांच कर रही थी. पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है.

खाचरौद (Khachraud) में परिवार के साथ रहने वाली बच्ची 12 अक्टूबर की दोपहर से लापता हो गई थी. बाद में पिता ने बेटी के लापता होने की सूचना पुलिस को दी थी. तलाशी के दौरान मासूम का शव घर की तीसरी मंजिल पर स्थित पानी की टंकी में मिला. दोनों की शादी फरवरी 2019 में हुई थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 24, 2021 10:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).