एजेंसी न्यूज

MP: चोरी के शक में लड़की को जूतों की माला पहनाकर घुमाया, चेहरे पर किया भूत जैसा मेकअप

बैतूल जिले में पैसे चुराने के संदेह में एक छात्रावास अधीक्षक ने पांचवी कक्षा की छात्रा को कथित तौर पर जूतों की की माला पहनाकर छात्रावास में घुमाया जिसके बाद जिला प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं.

MP: चोरी के शक में लड़की को जूतों की माला पहनाकर घुमाया, चेहरे पर किया भूत जैसा मेकअप
सांंकेतिक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

बैतूल (मप्र), 7 दिसंबर: मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में पैसे चुराने के संदेह में एक हॉस्टल वॉर्डन ने पांचवी कक्षा की छात्रा को कथित तौर पर जूतों की की माला पहनाकर छात्रावास में घुमाया जिसके बाद जिला प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. चार बच्चों की मां ने युवक से प्रताड़ित होकर अपनी जीवन लीला समाप्त की

घटना पिछले सप्ताह दमजीपुरा गांव के सरकारी आदिवासी बालिका छात्रावास की है. इसकी शिकायत करने लड़की के परिजन मंगलवार को जिलाधिकारी अमनवीर सिंह बैंस के कार्यालय पहुंचे.

शिकायत पर बैंस ने कहा कि उन्होंने जांच के आदेश दे दिए हैं जिसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी.

आदिवासी मामलों के विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि छात्रावास की महिला अधीक्षक को पद से हटा दिया गया है. लड़की के पिता ने संवाददाताओं से कहा कि उनकी बेटी दमजीपुरा में आदिवासी मामलों के विभाग द्वारा चलाए जा रहे छात्रावास में 5वीं कक्षा की छात्रा है और जब वह उससे मिलने पहुंचे तब उसने उन्हें घटना की जानकारी दी.

उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बेटी के चेहरे पर भूत जैसा दिखने वाला मेकअप किया गया और अधीक्षक ने दूसरी लड़की के 400 रुपये चोरी करने के आरोप में उसे जूतों की माला पहनाकर छात्रावास परिसर में घुमाया. उन्होंने कहा कि घटना के बाद उनकी बेटी छात्रावास में रहने को तैयार नहीं है.

आदिवासी मामलों के विभाग की सहायक आयुक्त शिल्पा जैन ने बताया कि शिकायत के बाद छात्रावास अधीक्षक को पद से हटा दिया गया है. मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं और इसके आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 07, 2022 12:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).