MP Shocker: युवती का आरोप- रीवा जिले में 10 दिनों तक 5 पुलिसकर्मियों ने किया रेप, जांच के आदेश
युवती के मुताबिक, एमपी के रीवा के मंगावन में पुलिसवालों ने उसे 10 दिनों तक लॉकअप में बंद रखा, जहां उसके साथ पांच पुलिसकर्मियों ने गैंगरेप किया.
भोपाल: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के रीवा (Rewa) जिले में एक 20 वर्षीय युवती ने पुलिसवालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. युवती के मुताबिक, एमपी के रीवा के मंगावन (Mangawan) में पुलिसवालों ने उसे 10 दिनों तक लॉकअप में बंद रखा, जहां उसके साथ पांच पुलिसकर्मियों ने गैंगरेप किया. युवती ने आरोप लगाया कि उससे रेप करने वाले पुलिसकर्मियों में पुलिस स्टेशन इंचार्ज और सब-डिविजनल पुलिस ऑफिसर भी शामिल थे. उसने यह आरोप अपर जिला न्यायाधीश एवं वकीलों की एक टीम के समक्ष लगाए. मामले के सामने आने के बाद अब पूरे प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है.
टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक न्यायाधीश एवं वकीलों की टीम 10 अक्टूबर को जेल का निरीक्षण करने पहुंची थी. युवती के आरोप के बाद जिला न्यायाधीश ने मामले की न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं, उन्होंने पत्र लिखकर रीवा एसपी को इस मामले में कार्रवाई करने के लिए कहा है. युवती का कहना है कि नौ मई से लेकर 21 मई के बीच उसके साथ बलात्कार हुआ जबकि पुलिस का कहना है कि उसे 21 मई को गिरफ्तार किया गया. जबलपुर में कारोबारी के बेटे की अपहरण के बाद हत्या, 3 गिरफ्तार.
युवती ने 10 अक्टूबर को जेल में कानूनी टीम के समक्ष का आरोप लगाया कि पुलिस ने उसे लॉक अप में रखा और इस दौरान एसडीओपी, स्टेशन इंचार्ज और तीन कॉन्स्टेबल ने उसके साथ बलात्कार किया. युवती का कहना है कि थाने में तैनात एक महिला कॉन्स्टेबल ने इसका विरोध किया लेकिन उसके सीनीयर्स द्वारा महिला कॉन्स्टेबल को फटकार लगाई गई थी.
यह पूछे जाने पर कि उसने 10 अक्टूबर से पहले शिकायत क्यों नहीं की, युवती ने कहा कि उसने तीन महीने पहले वार्डन को बताया था. वार्डन ने स्वीकार किया कि बंदी ने उसे गैंगरेप के बारे में बताया था. मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 19, 2020 09:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

