देश

Moren Firing Video: मध्य प्रदेश के मुरैना में बदमाशों ने दिनदहाड़े डॉक्टर को मारी गोली, वीडियो CCTV में कैद

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में बाइक पर सवार होकर आए बदमाशों ने अपने क्लीनिक पर बैठे एक डॉक्टर को गोली मार दी. इसके बाद पकड़े जाने के डर से वहन से फरार हो गए.

Moren Firing Video: मध्य प्रदेश के मुरैना में बदमाशों ने दिनदहाड़े डॉक्टर को मारी गोली, वीडियो CCTV में कैद
(Photo Credits X)

Moren Firing Video: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में बाइक पर सवार होकर आए बदमाशों ने अपने क्लीनिक पर बैठे एक डॉक्टर को गोली मार दी. इसके बाद पकड़े जाने के डर से वहन से फरार हो गए. घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल डॉक्टर को उपचार के लिए अस्पताल भेजा. जहां से ग्वालियर रेफर कर दिया गया. फिलहाल घायल डॉक्टर का वहां पर इलाज चल रहा है. फायरिंग में घायल डॉक्टर की पहचान जगदीश वर्मा के रूप में हुई हैं.

वहीं, घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दो बदमाश बाइक से  क्लीनिक के पास पहुंचते है. दोनों एक एक बाद एक फायरिंग करने लगते हैं. जिसके बाद वहां पर अफरा-तफरी मच जाती है. इस बीच उनके द्वारा फायरिंग की घटना CCTV में कैद होने के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. यह भी पढ़े: Mukherjee Nagar Firing Video: गैंगस्टर के नाम से मांगी थी एक करोड़ रुपये की रंगदारी, चार आरोपी गिरफ्तार; सामने आया ज्वेलरी शॉप पर हुई फायरिंग का CCTV वीडियो

मुरैना में बदमाशों ने डॉक्टर को मारी गोली:

 मुरैना जिले में सनसनी का माहौल

फायरिंग की इस घटना के बाद मुरैना जिले में सनसनी का माहौल हैं. क्योंकि जिले में दिन दहाड़े इस इस तरह की  हुई घटना को लेकर दूसरे अन्य कारोबारी डरे हुए हैं. फिलहाल मामले में पुलिस आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनके तलाश में जुट गई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 24, 2024 11:39 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).