देश

Madhya Pradesh: एक ही परिवार के 5 लोग घर में फांसी के फंदे पर झूलते मिले, जांच में जुटी पुलिस

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के टीकमगढ़ (Tikamgarh) जिले में दिलदहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां खड़गपुर (Khargapur) इलाके में एक ही परिवार के पांच सदस्य फांसी पर लटके पाए गए है. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भीजवा दिया है.

Madhya Pradesh: एक ही परिवार के 5 लोग घर में फांसी के फंदे पर झूलते मिले, जांच में जुटी पुलिस
फांसी का फंदा/ प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

भोपाल: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के टीकमगढ़ (Tikamgarh) जिले में दिलदहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां खड़गपुर (Khargapur) इलाके में एक ही परिवार के पांच सदस्य फांसी पर लटके पाए गए है. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भीजवा दिया है. इस वाकिये से पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई है.

न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक टीकमगढ़ जिले के खड़गपुर में रविवार को एक परिवार के पांच सदस्यों को उनके घर पर फांसी पर लटका पाया गया. टीकमगढ़ के एसपी प्रशांत खरे (Prashant Khare) ने बताया कि घटना की जांच के किए एफएसएल टीम को बुलाया गया है. अभी जांच चल रही है. पुलिस अभी तक मौत के कारण का पता नहीं लगा सकी हैं. शवों का पोस्टमॉर्टम होने के बाद है मौत की वजह कन्फर्म हो सकेगी. मध्य प्रदेश में उफनते नदी-नालों में बहने से तीन लोगों की मौत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोनी परिवार के पांच लोग फंदे से लटके मिले है. मृतकों में एक चार साल का बच्चा, दो पुरुष और दो महिलाएं शामिल है. बताया जा रहा है कि कई शवों के पैर जमीन से सटे हुए थे, जिस वजह से मामला उलझा हुआ है. फिलहाल यह हत्या है या आत्महत्या, इसको लेकर स्थिति साफ नहीं हैं. पड़ोसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 24, 2020 09:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).