मध्य प्रदेश: 40 साल की महिला हुई गैंगरेप का शिकार, आरोपी पुलिस की पहुंच से दूर
पुलिस महिला के साथ हुए गैंगरेप की शिकायत दर्ज करने के बाद मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है .लेकिन घटना को अंजाम देने वाले सभी आरोपी फिलहाल पुलिस के गिरफ्त से अभी भी बाहर है.
भोपाल: मध्य प्रदेश में सरकार के लाख प्रयास के बाद भी रेप के केस थमने का नाम नही ले रहे हैं. ताजा मामला बैतूल जिले के सोनाघाटी के पास की है. वहा रहने वाली एक 40 साल की महिला को 4 बदमाशों ने जबरदस्ती पास के जंगल में उठा ले गए. महिला के काफी विरोध के बाद भी सभी लोग उसे अपने हवस का शिकार बनाया और उसे अचेत अवस्था में जंगल में छोड़कर फरार हो गए. होश आने पर महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.
पुलिस महिला के साथ हुए गैंगरेप की शिकायत दर्ज करने के बाद मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है .लेकिन घटना को अंजाम देने वाले सभी आरोपी फिलहाल पुलिस के गिरफ्त से दूर है. पुलिस आरोपियों को लेकर दावा कर रही है उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
#MadhyaPradesh: 40-year-old woman was allegedly gang-raped by 4 men in forest area of Betul district's Sonaghati on July 7. Case registered under sections 376 (Punishment for rape) & 506 (criminal intimidation) of the Indian Penal Code and Atrocities Act.
— ANI (@ANI) July 9, 2018
बता दें कि मध्यप्रदेश में महिलाओं के साथ गैंगरेप की यह पहली घटना नही है. इसके पहले मध्यप्रदेश के अलग-अलग जिलों में महिलाए और बच्चियों के साथ दुष्कर्म हो चूका है. कुछ दिन पहले की ही बात है कुछ दरिंदो ने मंदसौर जिले में रहने वाले सात साल की बच्ची को उसके घर से अगवा करने के बाद उसेक साथ गैंगरेप करते है. वही सतना और देवास में भी दरिंदों ने लड़की को अगवा करने के बाद गैंगरेप किया था. बताया जा रहा है शहर में आए दिन घटित हो रही इन घटनाओं को लेकर जहां महिलाएओं को बाहर आने जाने से डर लग रहा है वहीं लोग अपनी बच्चियों को इन घटनाओं को देखते हुए घर से बाहर भेजने से डर रहे है .
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 09, 2018 02:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

