Madhya Pradesh Shocker: भोपाल में नाबालिग लड़के ने किया 25 वर्षीय विवाहित महिला का बलात्कार, केस दर्ज
मध्य प्रदेश में एक 25 वर्षीय विवाहित महिला के साथ कथित तौर पर एक नाबालिक लड़के ने बलात्कार किया. आरोपी की उम्र 18 साल से कम बताई जा रही है. घटना भोपाल के नजीराबाद मोहल्ले की है.
- Read in
- English
भोपाल: मध्य प्रदेश में एक 25 वर्षीय विवाहित महिला के साथ कथित तौर पर एक नाबालिग लड़के ने बलात्कार किया. आरोपी की उम्र 18 साल से कम बताई जा रही है. घटना भोपाल के नजीराबाद मोहल्ले की है. आरोपी ने कथित तौर पर 16 जून को महिला के घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया. दुष्कर्म पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है. Himachal Pradesh: नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या के मामले में दोषी को उम्रकैद.
शिकायत नजीराबाद पुलिस में दर्ज कराई गई है. शिकायत के अनुसार जब वह महिला घर में अकेली थी तो लड़का महिला के घर में घुस गया और उसका यौन शोषण किया. द टाइम्स ऑफ इंडिया में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, बलात्कार पीड़िता की शादी एक विकलांग खेतिहर मजदूर से हुई है और उसकी एक बेटी भी है. महिला ने पूरी घटना अपने परिवार को बताई.
आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. आरोपी लड़का महिला का रिश्तेदार है और उसके पड़ोस में रहता है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी के दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया शुरू कर दी है.
इसी तरह की उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के कृष्णापुरी इलाके में घटी. यहां एक विवाहित महिला के साथ युवक ने कथित तौर पर बलात्कार किया और अपराध एक वीडियो तैयार करने के बाद पीड़िता को ब्लैकमेल किया. महिला की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक ससुराल वाले उसे प्रताड़ित कर रहे थे और आरोपी ने मदद करने का झांसा देकर उससे कई बार दुष्कर्म किया.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 21, 2021 11:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

