Madhya Pradesh: दमोह में मकान की खुदाई के दौरान मिले 240 चांदी के सिक्के
मध्य प्रदेश के दमोह जिले में एक मकान के निर्माण के लिए चल रही खुदाई के दौरान ब्रिटिश कालीन 240 सिक्के मिले हैं. ये सिक्के लगभग 136 साल पुराने हैं. बाद में मजदूर ने इन सिक्कों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया.
दमोह, 20 अप्रैल: मध्य प्रदेश के दमोह जिले में एक मकान के निर्माण के लिए चल रही खुदाई के दौरान ब्रिटिश कालीन 240 सिक्के मिले हैं. ये सिक्के लगभग 136 साल पुराने हैं. बाद में मजदूर ने इन सिक्कों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कोतवाली थाना क्षेत्र में एक मकान निर्माण के लिए खुदाई का काम चल रहा था, इसी दौरान मजदूर हल्के अहिरवार को मौके से सिक्के मिले, वह सिक्के अपने घर ले गया मगर रात भर उसे नींद नहीं आई. आखिरकार उसने ये सिक्के पुलिस को सौंपने का फैसला किया. यह भी पढ़ें: Gujarat: अहमदाबाद के चिड़ियाघर में जानवरों को चिलचिलाती गर्मी से बचाने के लिए लगाए गए हैं कूलर, देखें Video
कोतवाली थाने के प्रभारी विजय राजपूत ने संवाददाताओं को बताया कि बड़ापुरा क्षेत्र में रहने वाले हल्के अहिरवार ने पुलिस को ये सिक्के सौंपे हैं. उसने बताया है कि मंगलवार को मकान की खुदाई के दौरान उसे ये सिक्के एक मटके में मिले थे. पहले वह घर ले गया लेकिन बाद में पुलिस के सुपुर्द कर दिया. पुलिस के मुताबिक ये सिक्के विक्टोरिया रानी के कार्यकाल के हैं और बाजार में प्रति सिक्के की कीमत आठ सौ रुपये से ज्यादा की आंकी गई हैं. पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 20, 2023 01:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

