देश

Ludhiana Shocker: मेडिकल स्टोर के मालिक ने महिला को ब्लैकमेल कर किया रेप, 5 महीने से है गर्भवती, केस दर्ज

पंजाब (Punjab) के लुधियाना (Ludhiana) से महिला से रेप (Rape) का मामला सामने आया है. रेप का आरोपी मेडिकल स्टोर का मालिक है. आरोपी ने पहले पीड़िता को अपना शिकार बनाया. उसके रेप के बाद वह जब गर्भवती हो गई तो उसने पीड़िता की बेटी को उसके पास लाने को कहा.

Ludhiana Shocker: मेडिकल स्टोर के मालिक ने महिला को ब्लैकमेल कर किया रेप, 5 महीने से है गर्भवती, केस दर्ज
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits: LatestLY)

पंजाब (Punjab) के लुधियाना (Ludhiana) में एक महिला से रेप (Rape) का मामला सामने आया है. रेप का आरोपी मेडिकल स्टोर का मालिक है. आरोपी ने पहले पीड़िता को अपना शिकार बनाया. उसके साथ वह पिछले पांच महीने से रेप कर रहा था. महिला जब गर्भवती हो गई और वह उसके पास आने से मना कर दिया. जिस पर उसने कहा कि वह अपनी बेटी को उसके पास भेजे. उसके इस मांग को मना करते हुए महिला ने इसकी शिकायत पुलिस स्टेशन में की. शिकायत के बाद पुलिस आरोपी के खिलाफ रेप का केस दर्ज कर उसके तलाश में जुट गई है. फिलहाल वह फरार चल रह है. उसकी पहचान सुशील कुमार (Shushil Kumar) के रूप में हुई है. जो एक मेडिकल का मालिक हैं.

पीड़िता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि लॉकडाउन के दिनों में वह बीमार थी. उसका पति मजदूरी करता है. काम बंद होने के कारण उनके पास दवाइयां खरीदने के पैसे नहीं थे. इस कारण उसने सुशील कुमार के मेडिकल स्टोर (Medical Store) से उधार में दवाइयां ली थीं. पूरे इलाज के लिए ली गई दवाइयों का बिल करीब दस हजार रुपये बन गया था. हालांकि बाद में उन्होंने वह पैसे चुका दिए थे. इलाज के दौरान एक दिन मेडिकल स्टोर का मालिक उसके घर आया और उसे एक इंजेक्शन लगाया. यह भी पढ़े: Gujarat Shocker: गुजरात में तीन बच्चियों से रेप और एक की हत्या के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

महिला के अनुसार इंजेक्शन के बाद वह बेहोश हो गई. बेहोशी की हालत में उसके साथ उसने दुष्कर्म किया और उसके साथ आपत्तिजनक फोटो खींचे और वीडियो बनाई. बाद में इन्हें दिखाकर वह उसे ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करता रहा.  इस बीच जब वह गर्भवती हो गई तो उसने कह दिया कि अब वह उसकी जबरदस्ती सहन नहीं करेगी. इस पर उसने 12 वर्षीय बेटी को लाने के लिए बोला.

मेडिकल स्टोर के मलिक के इस ज्यादती के खिलाफ महिला ने मोती नगर थाने पहुंची. महिला के आरोपों की माने तो पुलिस वाले ने स्टोर के मालिक से पैसे लेकर उसे मामले को सुलझाने को कहा. हालांकि, पुलिस ने महिला द्वारा लगाए गए आरोपों का खंडन किया है. पुलिस की माने तो मामले की जांच जारी है. आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 20, 2021 06:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).