Lucknow Sleeper Bus Fire: लखनऊ में डबल डेकर बस में लगी आग: पांच यात्रियों की मौत, सीएम योगी ने जताया दुख

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में पांच यात्रियों की बस में जलकर मौत हो गई. डबल डेकर बस पटना से दिल्ली आ रही थी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर दुख जताते हुए अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए हैं.

सीएम योगी (Photo : X)

लखनऊ, 15 मई : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में पांच यात्रियों की बस में जलकर मौत हो गई. डबल डेकर बस पटना से दिल्ली आ रही थी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर दुख जताते हुए अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए हैं.

मामला मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के किसान पथ का है. बताया जा रहा है कि यात्रियों से भरी डबल डेकर बस पटना से दिल्ली जा रही थी, तभी लखनऊ के किसान पथ पर पहुंचते ही बस में अचानक आग लग गई. बस में कई यात्री सवार थे और धुआं भरने के बाद अफरा-तफरी मच गई. बताया जा रहा है कि बस में सवार कई यात्री किसी तरह बस से कूद गए, लेकिन इस हादसे में पांच यात्रियों की जलकर मौत हो गई. सभी लोग कामकाज के लिए दिल्ली जा रहे थे. यह भी पढ़ें : Controversial Remarks on Colonel Sofia Qureshi: कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित टिप्पणी करने के बाद विजय शाह बोले ‘मैं शर्मिंदा हूं, दिल से माफी मांगता हूं’

वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. साथ ही, पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. इसके अलावा, घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है.इस बीच, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताया. उन्होंने अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया है.

यूपी सीएम कार्यालय ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा, "सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनपद लखनऊ में बस में आग लगने के हादसे में हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. मुख्यमंत्री योगी ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं. साथ ही, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है."

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 182 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Live Score Update: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट