Lucknow: प्रेमी को वश में करने के लिए तांत्रिक के साथ महिला कर रही थी नरमुंड पूजा, उसके बाद जो हुआ...

उत्तर प्रदेश के कानपुर में हैरान कर देनेवाली घटना सामने आयी है जहां, नरमुंड की पूजा करने के लिए एक तांत्रिक और महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. यह मामला तब उजागर हुआ जब पनकी थानाक्षेत्र के काशीराम कालोनी में चार नरमुंड फेंके हुए मिले थे.

प्रतीकात्मक तस्वीर, (Photo Credit : फाइल फोटो )

उत्तर प्रदेश के कानपुर में हैरान कर देनेवाली घटना सामने आयी है जहां, नरमुंड की पूजा करने के लिए एक तांत्रिक और महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. यह मामला तब उजागर हुआ जब पनकी थानाक्षेत्र के काशीराम कालोनी में चार नरमुंड फेंके हुए मिले थे. इन नरमुंडों के मिलने से सभी इलाके में हड़कंप मच गया. चारों नरमुंड सिंदूर से रंगे हुए थे,जिससे अंदाजा लगाया गया कि तंत्र मंत्र किया गया है. इस घटना के पुलिस ने जांच पड़ताल करना शुरू कर दिया, जिसके बाद पता चला कि कॉलोनी में ही रहने वाली एक महिला तंत्र-मंत्र के लिए इन नरमुंडों की पूजा करती थी.

पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की, जिसके बाद महिला ने सनसनीखेज़ खुलासे किए. अपने बयान में महिला ने बातया कि चारों नरमुंड उसने एक तांत्रिक से 5 हजार रुपये में खरीदे थे. इन नरमुंडों की पूजा कर महिला अपने प्रेमी को वश में करना चाहती थी. महिला के ब्यान के बाद पुलिस ने तांत्रिक को बांदा से गिरफ्तार कर लिया. शख्स से जब पूछताछ की गई तो उसने बताया कि केन नदी के किनारे रेत भरने का काम करता था, इसी दौरान उसे चारों नरमुंड मिले. उसने बताया कि इन्ही नरमुंडों का इस्तेमाल कर वो लोगो को बेवकूफ बनाकर उनसे पैसे ऐठता था. यह भी पढ़ें: मुंबई: फ्लैट में महिला बेटियों के साथ मिलकर करती थी काला जादू, कुत्तों के कंकाल और 15 बिल्लियां बरामद

पूछताछ के दौरान महिला ने पुलिस को बताया कि 10 साल पहले उसे एक शख्स मिला था, जिसे वह अपने वश में करना चाहती थी. कुछ साल पहले उसके दामाद ने उसकी मुलाकात राम मनोहर से कराई थी. जिसके बाद उसे लगा कि वो राम मनोहर की मदद से तंत्र कर शख्स को वश में कर लेगी.

Share Now

संबंधित खबरें

Shubman Gill IPL Stats Against MI: आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़ों पर एक नजर

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 255 रनों का टारगेट, प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Toss And Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड