देश

लखनऊ: 2 होटलों में लगी आग, 5 की मौत

घटनास्थल पर पहुंचे वरिष्ठ जिला अधिकारी राहत कार्यो का जायजा ले रहे हैं. पुलिस अधिकारी ने बताया कि वह होटल के कमरों में कुछ लोगों के फंसने या शवों की संभावना से इनकार नहीं कर रहे.

लखनऊ:  2 होटलों में लगी आग, 5 की मौत
घटनास्थल पर पहुंचे वरिष्ठ जिला अधिकारी राहत कार्यो का जायजा ले रहे हैं (Photo: ANI)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के दो होटलों में मंगलवार को आग लगने से पांच लोगों की मौत हो गई. आग मंगलवार सुबह होटल विराट इंटरनेशनल में लगी और जल्द ही उससे सटे एसएसजे इंटरनेशनल होटल में भी फैल गई. दमकलकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे. उन्हें आग बुझाने में दो घंटे से अधिक का समय लगा. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) दीपक कुमार ने कहा कि आग बेसमेंट में लगी और जल्द ही इसने उपरी मंजिलों को अपनी चपेट में ले लिया.

घटनास्थल पर पहुंचे वरिष्ठ जिला अधिकारी राहत कार्यो का जायजा ले रहे हैं. पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि वह होटल के कमरों में कुछ लोगों के फंसने या शवों की संभावना से इनकार नहीं कर रहे.

मृतकों में एक बच्चा और एक महिला है, जो विराट होटल में ठहरे थे. पुलिस अब आगे की जांच में जुटी है.  घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ भी इकट्ठा हो गई. हादसे में जख्मी हुए पांच लोगों को अस्पताल में दाखिल कराया गया है. फिलहाल आग लगने के कारण का पता नहीं चला है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार विराट इंटरनैशनल होटेल का संचालन मानकों का उल्लंघन करते हुए किया जा रहा था.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 19, 2018 12:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).