Lucknow: Mayo अस्पताल के अध्यक्ष डॉ केएन सिंह का COVID-19 से निधन

Mayo ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस एंड हॉस्पिटल्स के मालिक और अध्यक्ष डॉ के एन सिंह का गुरुवार दोपहर को निधन हो गया. कोरोना संक्रमित होने के बाद उन्हें गोमतीनगर के अपने ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

डॉ केएन सिंह (Photo: Facebook)

लखनऊ: Mayo ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस एंड हॉस्पिटल्स के मालिक और चेयरपर्सन डॉ केएन सिंह (Dr KN Singh) का गुरुवार दोपहर को निधन हो गया. कोरोना संक्रमित होने के बाद उन्हें 15 दिन पहले गोमतीनगर के अपने ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था. डॉ सिंह गंभीर किडनी रोग और COVID-19 निमोनिया से पीड़ित थे. 15 दिनों तक कोरोना से लड़ने के बाद वे जिंदगी की जंग हार गए. Health Tips: यह सामान्य गलतियां कर सकती हैं आपके इम्यून सिस्टम को कमजोर, रखें इन बातों का ख्याल.

एक रिपोर्ट के मुताबिक 19 मई को डॉक्टर केएन सिंह की हालत बिगड़ गई और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था. एक वरिष्ठ अधिकारी ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि 20 मई की दोपहर को डॉ सिंह की मल्टिपल ऑर्गन फेल होने के कारण मृत्यु हो गई. उनके परिवार में उनकी पत्नी मधुलिका सिंह और तीन बच्चे हैं. मधुलिका Mayo ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस एंड हॉस्पिटल्स की वाइस चेयरपर्सन हैं.

अस्पताल के एक कर्मचारी राज सिंह के अनुसार, डॉ सिंह कोरोना वायरस से संक्रमित होने से पहले वार्ड में सक्रिय रूप से चक्कर लगा रहे थे और अस्पताल की सुविधाओं का प्रबंधन कर रहे थे. डॉ सिंह के निधन की खबर फैलने के बाद, चिकित्सा जगत में शोक की लहर है.

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, लखनऊ के अध्यक्ष डॉ रमा श्रीवास्तव ने कहा, "उन्होंने मरीजों की सेवा करते हुए अपना जीवन खो दिया और उनका निधन हम सभी के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है." हाल ही में, प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ केके अग्रवाल का COVID-19 से लंबी लड़ाई के बाद निधन हो गया. IMA के अनुसार, देश में अब तक COVID-19 से 1000 से अधिक डॉक्टरों की मौत हो चुकी है.

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Live Toss And Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Toss Winner Prediction: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच इकाना में कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Stats And Preview: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड