देश

LPG Price Hike: आम आदमी को फिर बड़ा झटका, एक महीने में चौथी बार बढ़े रसोई गैस के दाम, जानें लेटेस्ट रेट

एक महीने में चौथी बार एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोत्तरी हुई है. आज यानी 1 मार्च 2021 से रसोई गैस की कीमतों में 25 रुपए का इजाफा हुआ है. आपको बता दें कि इससे पहले फरवरी महीने में गैस सिलेंडर की कीमत में 100 रुपए की बढ़ोत्तरी हुई थी और एक बार फिर सिलेंडर के दाम 25 रुपए बढ़ गए हैं, जिससे एक महीने में सिलेंडर 125 रुपए महंगा हो गया है.

LPG Price Hike: आम आदमी को फिर बड़ा झटका, एक महीने में चौथी बार बढ़े रसोई गैस के दाम, जानें लेटेस्ट रेट
रसोई गैस (Photo Credit-Wikimedia)

LPG Price Hike: एक बार फिर आम जनता पर महंगाई की मार पड़ी है. जी हां, एक महीने में चौथी बार एलपीजी गैस सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) के दामों में बढ़ोत्तरी हुई है. आज यानी 1 मार्च 2021 से रसोई गैस (Cooking Gas) की कीमतों में 25 रुपए का इजाफा हुआ है. आपको बता दें कि इससे पहले फरवरी महीने में गैस सिलेंडर (Gas Cylinder) की कीमतों में 100 रुपए की बढ़ोत्तरी हुई थी और एक बार फिर सिलेंडर के दाम 25 रुपए बढ़ गए हैं, जिससे एक महीने में सिलेंडर 125 रुपए महंगा हो गया है. इससे पहले 25 फरवरी को 25 रुपए, 14 फरवरी को 50 रुपए, 4 फरवरी को 25 रुपए का इजाफा किया गया था और एक बार फिर 14.2 किलोग्राम का नॉन-सब्सिडी वाला एलपीजी सिलेंडर 25 रुपए महंगा हुआ है.

रसोई गैस की कीमतों में हुई बढ़ोत्तरी के बाद दिल्ली में अब घरेलू गैस की कीमत 794 से बढ़कर 819 रुपए हो गई है. मुंबई में लेटेस्ट रेट 819 रुपए, कोलकाता में 845.50 रुपए और चेन्नई में 835 रुपए हो गए हैं. हालांकि जनवरी के महीने में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एलपीजी गैस की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया था, लेकिन उससे पहले दिसंबर महीने में दो बार एलपीजी में 50-50 रुपए की बढ़ोत्तरी की गई थी. यह भी पढ़ें: LPG Gas Cylinder Price Hike: आम आदमी पर महंगाई की मार! फिर बढ़े रसोई गैस के दाम, जानें एलपीजी सिलेंडर के नए रेट

बात करें 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों की तो इसमें 90.50 रुपए का उछाल आया है, जिसके बाद दिल्ली में कमर्शियल एलपीजी के दाम बढ़कर 1614 रुपए हो गए हैं. इससे पहले 1523.50 रुपए प्रति सिलेंडर ग्राहकों को चुकाने पड़ते थे. वहीं मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर के दाम अब 1563.50 रुपए हो गए हैं, जबकि कोलकाता में यह कीमत बढ़कर 1681.50 रुपए और चेन्नई में 1730.5 रुपए हो गई है.

अगर आप अपने शहर में घरेलू एलपीजी और कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेडेंर के लेटेस्ट दाम चेक करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सरकारी तेल कंपनी की वेबसाइट पर जाना होगा. दरअसल, यहां कंपनियां हर महीने नए रेट्स जारी करती है. अपने शहर में एलपीडी के दाम चेक करने के लिए आप https://iocl.com/Products/IndaneGas.aspx लिंक पर जा सकते हैं और लेटेस्ट रेट्स जान सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 01, 2021 10:35 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).