देश

LPG Cylinder Price Hike: रसोई गैस हुई महंगी, 50 रुपये बढ़े घरेलू LPG सिलेंडर के दाम

LPG Cylinder Price Hike: रसोई गैस हुई महंगी, 50 रुपये बढ़े घरेलू LPG सिलेंडर के दाम
LPG Cylinder (Photo Credits: PTI)

आम जनता पर महंगाई की एक और मार पड़ी है. अब 14.2 kg वाले घरेलू LPG सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं. घरेलू रसोई गैस कीमत में 50 रुपये का इजाफा किया गया है. दिल्ली में अब घरेलू LPG सिलेंडर 1053 रुपये में मिलेगा. इससे पहले मई में घरेलू सिलेंडर के दाम 50 रुपये बढ़ाये गए थे. नई कीमतों के बाद कोलकाता में घरेलू गैस स‍िलेंडर की कीमत 1079, मुंबई में 1053 रुपये और चेन्‍नई में 1069 रुपये हो गई है.

14.2 kg वाले सिलेंडर के साथ-साथ 5kg वाले छोटे घरेलू सिलेंडर के दाम भी बढ़ गये हैं. इसके दाम में 18 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई है.

कमर्शियल सिलेंडर हुआ सस्ता

कमर्शियल सिलेंडर (LPG Commercial Cylinder Price) की कीमत में कटौती की गई है. 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम घटाये गये हैं. इसकी कीमत में 8.50 रुपये प्रति सिलेंडर कम की गई है. इससे पहले भी 1 जुलाई को तेल कंपन‍ियों की तरफ से कमर्शियल सिलेंडर (LPG Commercial Cylinder Price) की कीमत में 198 रुपये की बड़ी कटौती की गई थी.

उम्‍मीद की जा रही थी क‍ि आने वाले समय में घरेलू गैस स‍िलेंडर भी सस्‍ता होगा. लेक‍िन अब कंपन‍ियों ने कीमत बढ़ाकर आम आदमी को झटका द‍िया है. इस फैसले के बाद राजधानी दिल्ली में 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर के दाम 2021 रुपये हो गये थे. अब 8.50 रुपये और घटने से कीमत 2012.50 रुपये हो गई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 06, 2022 09:25 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).