अक्टूबर में फिर पड़ी जनता पर महंगाई की मार, LPG के दाम में हुआ इजाफा, इतने रुपये बढ़ी कीमत
लगातार दूसरे महीने एलपीजी (LPG) के दाम में इजाफा हुआ है. देश के प्रमुख महानगरों में बिना-सब्सिडी वाला घरेलू सिलेंडर (14.2 किलो) करीब 15 रुपये महंगा हुआ है.
नई दिल्ली: अक्टूबर की शुरुआत के साथ ही आम जनता पर एक बार फिर महंगाई की मार पड़ी है. एक अक्टूबर से रसोईं गैस महंगी हो गई है. लगातार दूसरे महीने एलपीजी (LPG) के दाम में इजाफा हुआ है. देश के प्रमुख महानगरों में बिना-सब्सिडी वाला घरेलू सिलेंडर (Non-Subsidised LPG) (14.2 किलो) करीब 15 रुपये महंगा हुआ है. वहीं कामर्शियल गैस सिलेंडर (19 किलो) पर 23.50 रुपए की बढ़ोत्तरी हुई है. अभी तक 1145.50 रुपए वाला कामर्शियल गैस सिलेंडर का दाम बढ़ कर अब 1169 रुपए का हो गया है. बढ़े हुए दाम मंगलवार सुबह से लागू हो गए हैं.
मंगलवार से राजधानी दिल्ली में 14.2 किलो के बिना सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर की कीमत 605 रुपए हो गई है. कोलकाता में रसोई गैस का दाम 630 रुपये हो गया है. वहीं मुंबई में 574.50 रूपये और चेन्नई में रसोई गैस की कीमत चेन्नई में हो गई है. वहीं कामर्शियल गैस सिलेंडर (19 किलो) का दाम राजधानी दिल्ली में 1085 रुपये में मिलेगा. मुंबई में इसकी कीमत 1032.50 हो गई है. कोलकाता और चेन्नई में इसका दाम क्रमश: 1139.50 और 1199 रुपये है.
यह भी पढ़ें- मंगलवार को फिर बढे पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें आपके शहर का रेट.
बता दें कि इससे पहले सितंबर महीने में सब्सिडी वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 15.50 रूपये का इजाफा हुआ था. सितंबर में राजधानी दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंडर (14.2 किलो) का बिना सब्सिडी वाला सिलिंडर 590 रुपये का था. कोलकाता में इसका दाम 616.50 रुपये था. मुंबई में इसकी कीमत 562 रूपये और चेन्नई में इसकी कीमत 606.50 रुपये थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 01, 2019 12:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

