देश

लोकसभा चुनाव 2019 नतीजे: सलमान खान ने पीएम मोदी को दी बधाई, किया ये स्पेशल ट्वीट

बॉलीवुड से भी अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनकी जीत के लिए बधाई संदेश मिल रहे हैं

लोकसभा चुनाव 2019 नतीजे: सलमान खान ने पीएम मोदी को दी बधाई, किया ये स्पेशल ट्वीट
पीएम नरेंद्र मोदी और सलमान खान (Photo Credits: FB/ Yogen Shah)

लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Elections 2019) के नतीजे लगभग साफ हो चुके हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) और अमित शाह (Amit Shah) के नेतृत्त्व वाली भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) को प्रचंड बहुमत से जीत हासिल हुई है. ऐसे में अब न सिर्फ आम जनता बल्कि कई सारे देशों के प्रधानमंत्री और साथ ही इंडियन फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े सेलिब्रिटीज उन्हें बधाई संदेश दे रहे हैं.

पीएम मोदी की जीत पर बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान (Salman Khan) ने ट्विटर पर उन्हें बधाई संदेश दिया. सलमान ने पीएम मोदी को टैग करते हुए लिखा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनकी शानदार जीत के लिए मेरी ओर से ढेर सारी बधाई. हम सब भारत को सशक्त बनाने में आपके साथ हैं."

ये भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव 2019: परेश रावल से लेकर रितेश देशमुख तक, बॉलीवुड स्टार्स ने पीएम मोदी को इस अंदाज में दी जीत की बधाई

गौरतलब है कि आज लोकसभा चुनाव 2019 में मिली इस बड़ी कामयाबी के बाद अब पीएम मोदी दिल्ली स्थित बीजेपी (BJP) के मुख्यालय से जनता का संबोधन कर रहे हैं. उनके साथ ही बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह (Amit Shah) और बीजेपी के कई बड़े नेता मौजूद हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on May 23, 2019 07:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).