Lok Sabha Elections 2024: पीएम मोदी आज राजस्थान व छत्तीसगढ़ में करेंगे रैली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को राजस्थान के टोंक-सवाई माधोपुर और छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा व महासमुंद में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे.

PM Modi | Photo- ANI

नई दिल्ली, 23 अप्रैल : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) मंगलवार को राजस्थान के टोंक-सवाई माधोपुर और छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा व महासमुंद में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे. पीएम मोदी मंगलवार को 10:45 बजे राजस्थान के टोंक-सवाई माधोपुर में अपनी पहली चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे.

इसके बाद वह छत्तीसगढ़ के लिए रवाना हो जाएंगे. छत्तीसगढ़ में वह दो रैलियों को संबोधित करेंगे. दोपहर 2:45 बजे जांजगीर-चांपा में और शाम 5 बजे महासमुंद में जनसभा करेंगे. माना जा रहा है कि तुष्टिकरण के मुद्दे पर कांग्रेस एवं अन्य विपक्षी दलों पर लगातार हमला बोल रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज भी विपक्षी दलों पर निशाना साध सकते हैं. यह भी पढ़ें : रेवंत रेड्डी का दावा, लोकसभा चुनाव के लिए BRS ने भाजपा के साथ किया गुप्त समझौता

हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर पीएम मोदी बजरंगबली, भगवान श्रीराम और अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर बने भव्य राम मंदिर और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का जिक्र करते हुए एक बार फिर से विरोधी दलों को घेरने की कोशिश करेंगे. गौरतलब है कि, छत्तीसगढ़ को प्रभु श्रीराम का ननिहाल भी माना जाता है.

Share Now

संबंधित खबरें

Chhattisgarh: सिंघीतराई में वेदांता पावर प्लांट में भीषण बॉयलर ब्लास्ट, 9 मजदूरों की मौत, 20 से अधिक घायल (Watch Videos)

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Score Update: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Toss And Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला. यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड