Lok Sabha Elections 2024: तीसरे चरण में 93 सीटों पर मतदान, 7 मई को इन क्षेत्रों में डाले जाएंगे वोट
लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान 7 मई को होगा. इसे लेकर चुनाव प्रचार रविवार शाम को थम गया. मंगलवार (7 मई) को देश की 93 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी. मतदान 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 94 लोकसभा क्षेत्रों में होगा.
लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान 7 मई को होगा. इसे लेकर चुनाव प्रचार रविवार शाम को थम गया. मंगलवार (7 मई) को देश की 93 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी. मतदान 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 93 लोकसभा क्षेत्रों में होगा. भारत के चुनाव आयोग ने कहा कि तीसरे चरण के चुनाव में 1,351 उम्मीदवार मैदान में हैं. तीसरे चरण में गुजरात की गांधी नगर, मध्य प्रदेश की विदिशा, गुना शिवपुरी, महाराष्ट्र की बारामती सीट और यूपी की मैनपुरी पर सभी की नजर रहेगी. लोकसभा चुनाव: तीसरे चरण में '400 पार का नारा गायब'
मध्य प्रदेश की बैतूल लोकसभा सीट पर तीसरे चरण में चुनाव होगा. यहां आठ उम्मीदवार मैदान में हैं. पहले यहां दूसरे चरण में मतदान होना था, लेकिन बसपा प्रत्याशी के निधन के बाद चुनाव की नई तारीख घोषित की गई थी. इसके अलावा गुजरात की सूरत लोकसभा सीट पर बीजेपी प्रत्याशी ने निर्विरोध जीत दर्ज कर ली है.
गुजरात
तीसरे चरण में गुजरात की सभी 25 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा. इन सीटों में गांधीनगर, अहमदाबाद पूर्व, अहमदाबाद पश्चिम, कच्छ, बनासकांठा, पाटण, मेहसाणा, साबरकांठा, सुरेंद्रनगर, राजकोट, पोरबंदर, जामनगर, जूनागढ़, अमरेली, नवसारी, वलसाड, भावनगर, आनंद, भरूच, बारडोली, सूरत, खेड़ा, दहोद, वडोदरा, पंचमहल और छोटा उदयपुर लोकसभा सीट शामिल है.
महाराष्ट्र
महाराष्ट्र की 11 लोकसभा सीटों पर तीसरे चरण में मतदान होगा. इन सीटों में बारामती, रायगढ़, उस्मानाबाद, लातूर, सोलापुर, रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग, कोल्हापुर, हातकणंगले माढा, सांगली और सतारा शामिल हैं.
मध्य प्रदेश
तीसरे चरण में मध्य प्रदेश की नौ सीटों पर मतदान होगा. ये सीटें गुना, विदिशा, भोपाल, सागर, मुरैना, भिंड, ग्वालियर, राजगढ़ और बैतूल हैं.
कर्नाटक
तीसरे चरण में कर्नाटक की 14 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा. इससे पहले 14 सीटों पर मतदान हो चुका है. इसी चरण के साथ कर्नाटक में लोकसभा चुनाव संपन्न हो जाएगा. मंगलवार को कर्नाटक की बीजापुर, चिक्कोडी, बेलगाम, गुलबर्गा, हावेरी, धारवाड़, उत्तर कन्नड़, रायचूर, बीदर, कोप्पल, बेल्लारी, दावणगेरे, बागलकोट और शिमोगा लोकसभा सीट पर मतदान होगा.
उत्तर प्रदेश
तीसरे चरण में उत्तर प्रदेश की 10 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा. इन सीटों में मैनपुरी, एटा, बदायूं, संभल, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, आंवला, बरेली और फतेहपुर सिकरी लोकसभा सीट शामिल है.
पश्चिम बंगाल
पश्चिम बंगाल की मालदा उत्तर, मालदा दक्षिण, मुर्शिदाबाद और जंगीपुर सीटों पर तीसरे चरण में वोटिंग होगी.
छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ की रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, सरगुजा, रायगढ़, जांजगीर चांपा, कोरबा लोकसभा सीट पर मतदान होगा.
बिहार
तीसरे चरण में बिहार की मधेपुरा, झांझरपुर, सुपौल, अररिया और खगड़िया लोकसभा सीट पर वोटिंग होगी.
असम
असम में कोकराझार, धुबरी, बारपेटा और गुवाहाटी में मंगलवार को वोटिंग होगी.
गोवा
उत्तरी गोवा और दक्षिणी गोवा.
दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव
दमन और दीव
दादरा और नगर हवेली
लोकसभा चुनाव 2024 पूरे देश में सात चरणों में हो रहा है. पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को हुआ था, जबकि दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को हुआ था. अब तीसरे चरण का मतदान 7 मई को होगा. सभी सात चरणों के नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on May 06, 2024 04:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

