देश

Lok Sabha Election 2024 Phase 1 Voting: बिहार भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने अपने गांव पहुंचकर मतदान किया

बिहार में शुक्रवार को पहले चरण में चार लोकसभा सीटों औरंगाबाद, गया, नवादा और जमुई में मतदान जारी है. इस बीच, बिहार भाजपा अध्यक्ष और राज्य के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने गांव पहुंचकर मतदान किया.

Lok Sabha Election 2024 Phase 1 Voting: बिहार भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने अपने गांव पहुंचकर मतदान किया
Samrat Chaudhary (Photo Credits: Ani)

पटना, 19 अप्रैल : बिहार में शुक्रवार को पहले चरण में चार लोकसभा सीटों औरंगाबाद, गया, नवादा और जमुई में मतदान जारी है. इस बीच, बिहार भाजपा अध्यक्ष और राज्य के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने गांव पहुंचकर मतदान किया.

उपमुख्यमंत्री चौधरी जमुई लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत अपने गृह क्षेत्र तारापुर के लखनपुर गांव पहुंचे और अपने मताधिकार का प्रयोग किया. मतदान के बाद उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की जड़ें मजबूत और जीवंत रहे, इसलिए मतदान जरूरी है. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने सभी मतदाताओं से लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने का आग्रह किया. यह भी पढ़ें : India National Elections 2024 Rangoli Designs: मतदान जागरुकता रंगोली डिजाइन्स के साथ मनाए लोकतंत्र के महापर्व का जश्न

उल्लेखनीय है कि जमुई क्षेत्र से एनडीए के प्रत्याशी लोजपा (रामविलास) के नेता अरुण भारती का मुख्य मुकाबला महागठबंधन की प्रत्याशी राजद की अर्चना रविदास से है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 19, 2024 11:55 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).