देश

Lok Sabha Election 2024: राहुल गांधी को अमेठी से चुनाव लड़वाने की मांग, गौरीगंज ब्लॉक में लगाए गए पोस्टर

लोकसभा चुनाव को लेकर अमेठी में भी माहौल गर्माने लगा है. यहां एक बार फिर से पोस्टर वार शुरू हो गया है. भारतीय जनता पार्टी ने क्षेत्र से वर्तमान सांसद स्मृति ईरानी को उम्मीदवार बनाया है, लेकिन कांग्रेस ने अभी तक अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया है.

Lok Sabha Election 2024: राहुल गांधी को अमेठी से चुनाव लड़वाने की मांग, गौरीगंज ब्लॉक में लगाए गए पोस्टर
Smriti Irani | Credit- ANI

अमेठी, 23 अप्रैल : लोकसभा चुनाव को लेकर अमेठी में भी माहौल गर्माने लगा है. यहां एक बार फिर से पोस्टर वार शुरू हो गया है. भारतीय जनता पार्टी ने क्षेत्र से वर्तमान सांसद स्मृति ईरानी को उम्मीदवार बनाया है, लेकिन कांग्रेस ने अभी तक अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया है. ऐसे में कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं.

कांग्रेस समर्थकों द्वारा क्षेत्र में पार्टी के केंद्रीय कार्यालय गौरीगंज में लगाया गया एक पोस्टर लोगों में चर्चा का विषय बना है. पोस्टर पर लिखा है, राहुल बिन अमेठी सून. इस पोस्टर को लेकर तरह-तरह की अटकलबाजियां लगाई जा रही हैं. यह भी पढ़ें : शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया छह पैसे बढ़कर 83.30 पर

गांधी परिवार के इस परंपरागत गढ़ में इस बार पार्टी का उम्मीदवार कौन होगा, इसे लेकर जितना मुंह उतनी बातें की जा रही हैं. वहीं, सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी यहां से कांग्रेस उम्मीदवार हो सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 23, 2024 10:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).