Naxal Attack Caught on Camera: छत्तीसगढ़ के बस्तर में नारायणपुर पुलिस कैंप पर नक्सलियों द्वारा किए गए हमले का लाइव वीडियो सामने आया है. NDTV द्वारा सोशल साइट एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर साझा किए गए 1 मिनट 50 सेकंड के इस वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे माओवादियों ने कैंप पर बम फेंके, जिसमें विस्फोट होने से पहले सुरक्षाकर्मी बाल-बाल बच गए. जानकारी के मुताबिक, 6 जून को हुई इस घटना में माओवादियों ने क्षेत्र में गश्त कर रहे सुरक्षा बलों पर घात लगाकर हमला किया था. इस दौरान नक्सलियों ने 4 बीजीएल से हमला किया था, जिसमें से सिर्फ एक ही बीजीएल फटा था. इसके बाद जवानों ने मोर्चे से जवाबी कार्रवाई शुरू की तो नक्सली जंगल का फायदा उठाकर भाग निकले. फिलहाल कैंप के सभी जवान सुरक्षित हैं. हमले में किसे के हताहत होने की खबर नहीं है.
बस्तर में नक्सली हमले का लाइव वीडियो
बस्तर में नक्सली हमले का लाइव वीडियो, कल शाम नारायणपुर के पुलिस कैंप पर हुआ था हमला#Chhattisgarh #Bastar #viralvideos #naxals pic.twitter.com/DZTZvTGuhO
— NDTV MP Chhattisgarh (@NDTVMPCG) June 7, 2024













QuickLY