तमिलनाडु के कक्कलूर इलाके में पेंट फैक्ट्री में लगी आग: Live Breaking News Headlines & Updates, May 31, 2024

लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण का चुनाव खत्म होते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तमिलनाडु के कन्याकुमारी पहुंचे. यहां विवेकानंद रॉक मंडपम में उन्होंने 45 घंटे का ध्यान शुरु कर दिया है. प्रधानमंत्री 1 जून तक ध्यान में रहेंगे.

31 May, 22:13 (IST)

तिरुवल्लूर, तमिलनाडु: कक्कलूर इलाके में पेंट फैक्ट्री में आग लगी. वीडियो आज आग लगने के दौरान की है. अधिक विवरण की प्रतीक्षा है.

31 May, 19:08 (IST)

इंफाल, मणिपुर: भारी बारिश के कारण इंफाल के कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है. नागरम और देवलाहलैंड इलाके में बचाव और लोगों को बाहर निकालने की प्रक्रिया जारी है.

31 May, 16:44 (IST)

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सहयोगी बिभव कुमार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा.

31 May, 16:05 (IST)

पुणे कार दुर्घटना मामले में नाबालिग आरोपी के पिता और दादा को कोर्ट द्वारा 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

31 May, 14:59 (IST)

पुणे कार दुर्घटना मामले में नाबालिग आरोपी के पिता और दादा को क्राइम ब्रांच द्वारा कोर्ट ले जाया गया.

31 May, 13:30 (IST)

दिल्ली उच्च न्यायालय ने स्वाति मालीवाल मारपीट मामले में गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली बिभव की याचिका की स्वीकार्यता पर फैसला सुरक्षित रखा.

31 May, 12:13 (IST)

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपनी पत्नी सोनल शाह के साथ आंध्र प्रदेश स्थित तिरुपति बालाजी मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे.

31 May, 11:38 (IST)

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने जल संकट को लेकर विधानसभा स्थल शहीदी पार्क से दिल्ली सचिवालय तक दिल्ली सरकार के खिलाफ प्रदर्शन मार्च निकाला.

31 May, 10:53 (IST)

आम आदमी पार्टी (AAP) के फरार विधायक अमानतुल्लाह खान की मुश्किल बढ़ गई है. पेट्रोल पंप कर्मचारी से मारपीट मामले में नोएडा सेशन कोर्ट ने उनके घर की कुर्की के आदेश दिए हैं.

31 May, 09:44 (IST)

तमिलनाडु के कन्याकुमारी में विवेकानंद रॉक मेमोरियल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ध्यान लगाते हुए वीडियो समाने आया हैं. यहां स्वामी विवेकानंद ने भी ध्यान किया था. पीएम मोदी यहां 1 जून तक यहां ध्यान लगाएंगे.

Read more


Live Breaking News Headlines & Updates, May 31, 2024: आपका स्वागत है हमारी हिंदी लाइव ब्लॉग में, जहां हम आप तक देश-दुनिया की ताजा खबरें पहुंचाएंगे. राजनीति से लेकर अपराध, मनोरंजन, वायरल और खेल जगत तक, हर क्षेत्र की महत्वपूर्ण खबरें यहीं मिलेंगी. तो पल पल की अपडेट के लिए हमारे साथ जुड़े रहिए...

पीएम मोदी ने कन्याकुमारी के विवेकानंद रॉक मेमोरियल में 45 घंटे की ध्यान साधना शुरु की

लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण का चुनाव खत्म होते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तमिलनाडु के कन्याकुमारी पहुंचे. यहां विवेकानंद रॉक मंडपम में उन्होंने 45 घंटे का ध्यान शुरु कर दिया है. प्रधानमंत्री 1 जून तक ध्यान में रहेंगे.

कर्नाटक सेक्स वीडियो मामले में सांसद प्रज्वल रेवन्ना गिरफ्तार

कर्नाटक के कथित सेक्स वीडियो मामले के मुख्य आरोपी और सांसद प्रज्वल रेवन्ना को भारत आते ही गुरुवार-शुक्रवार की रात बेंगलुरु हवाई अड्डे पर गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तारी के बाद मामले की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) आज तड़के उन्हें बेंगलुरु में सीआईडी परिसर स्थित अपने कार्यालय लेकर गई.

आखिरी चरण का चुनाव प्रचार खत्म, 4 जून को घोषित होंगे नतीजे 

लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण का चुनाव प्रचार समाप्त हो गया. अब एक जून को उत्तर प्रदेश की 13 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा. जिन सीटों पर एक जून को मतदान होना है, उनमें पीएम मोदी का संसदीय क्षेत्र वाराणसी भी शामिल है. चुनाव के नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे.

राहुल गांधी ने की 100 से अधिक रैलियां और जनसंपर्क अभियान

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी चुनावी ने 16 मार्च से 30 मई तक यानी 75 दिनों की अवधि के दौरान करीब 107 चुनावी रैलियों को संबोधित किया. इसके साथ ही 20 से अधिक प्रेस कॉन्फ्रेंस और 50 से अधिक अलग-अलग चैनलों को साक्षात्कार भी दिए.

इंडिया गठबंधन की बनेगी सरकार: राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी का कहना है कि देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है. एक जून को अंतिम चरण का मतदान और चार जून को वोटों की गिनती होनी है. राहुल गांधी ने अपनी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को संदेश देते हुए कहा है कि वे पोलिंग बूथ्स और स्ट्रांग रूम्स पर नज़र रखें.

प्रियंका गांधी ने 55 दिन में की 108 जनसभाएं

कांग्रेस पार्टी ने बताया कि उनकी स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी वाड्रा ने लोकसभा चुनाव के पूरे प्रचार अभियान के दौरान 55 दिन में 108 जनसभाएं और रोड शो किए. प्रियंका ने 16 राज्यों व 1 केंद्र शासित प्रदेश में प्रचार किया.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी