वाराणसी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काल भैरव मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना की.
CM योगी ने काल भैरव मंदिर में की पूजा-अर्चना: Live Breaking News Headlines & Updates, May 21, 2024
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी मंगलवार को वाराणसी के दौरे पर हैं. प्रधानमंत्री काशी के संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय मैदान में 25,000 महिलाओं से बातचीत करेंगे. इसके बाद वो प्रयागराज में एक चुनावी रैली को भी संबोधित करेंगे.
Live Breaking News Headlines & Updates, May 21, 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी मंगलवार को वाराणसी के दौरे पर हैं. प्रधानमंत्री काशी के संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय मैदान में 25,000 महिलाओं से बातचीत करेंगे. इसके बाद वो प्रयागराज में एक चुनावी रैली को भी संबोधित करेंगे.
काशी क्षेत्र के भाजपा प्रवक्ता नवरतन राठी ने कहा, "वाराणसी लोकसभा में 1,909 बूथ हैं और हर बूथ से 10 महिलाओं को प्रधानमंत्री मोदी के साथ बातचीत के लिए आमंत्रित किया गया है. कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं." उन्होंने कहा, शाम करीब चार बजे शुरू होने वाले कार्यक्रम में डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, प्रोफेसर, चार्टर्ड अकाउंटेंट और शिक्षकों को भी आमंत्रित किया गया है. यह भी पढ़े: UP: पीएम मोदी वाराणसी में आयोजित इंटरनेशनल Cricket Stadium की आधारशिला रखने के लिए कार्यक्रम में पहुंचे, लोगों का किया अभिवादन- VIDEO
भाजपा की राज्य इकाई सचिव और महिला मोर्चा प्रभारी अर्चना मिश्रा ने कहा, "13 मई को काशी रोड शो से प्रधानमंत्री बहुत खुश हैं. इसलिए वो हमारे साथ अपनी खुशी साझा करने के लिए फिर से यहां आ रहे हैं. इस ख़ास मौके पर पीएम मोदी के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल भी साथ में रहेंगी. दोनों नेता प्रधानमंत्री मोदी के साथ मंच साझा करेंगे.